तिरंगे की शान में अपनों को भेजें ये खास संदेश, पढ़ते ही दिल बोलेगा- जय हिंद!

15 अगस्त पर अपने प्रियजनों को भेजें देशभक्ति से भरे खास संदेश. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं Whatsapp और SMS पर शेयर करें.

Independence Day Wishes: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावनाओं से जुड़ा खास अवसर है. साल 1947 में इसी दिन भारत ने लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी. यही वजह है कि स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद किया जाता है. इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं और सोशल मीडिया के जरिए देशभक्ति से जुड़े संदेश शेयर करते हैं.

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को कुछ खास अंदाज में Happy Independence Day कहना चाहते हैं, तो खूबसूरत शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. देशभक्ति से भरे ये संदेश आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें इस खास दिन की अहमियत भी याद दिलाएंगे.

Independence Day Wishes in Hindi

  1. तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  2. देश की मिट्टी से जुड़ा रहे दिल, तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहे. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.
  3. शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके बलिदान को नमन करते हुए आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई.
  4. न जाति का भेद हो, न धर्म की दीवार, एकता और भाईचारे से मजबूत हो अपना भारत. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.
  5. वतन से बढ़कर कुछ नहीं, तिरंगे से प्यारा कुछ नहीं. देशभक्ति के इस पर्व पर आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं.
  6. आजादी का यह पर्व हमें अपने अधिकारों के साथ देश के प्रति कर्तव्यों की भी याद दिलाता है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  7. दिल में देशभक्ति, हाथों में तिरंगा और चेहरे पर मुस्कान हो, ऐसा ही खूबसूरत हमारा हिंदुस्तान हो. Happy Independence Day!
  8. जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें शत-शत नमन. जय हिंद, जय भारत!
  9. तिरंगा हमेशा यूं ही आसमान की ऊंचाइयों पर लहराता रहे और हमारा देश तरक्की की नई ऊंचाइयां छूता रहे. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.
  10. आजादी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि अनगिनत बलिदानों की कहानी है. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें. जय हिंद!

यह भी पढ़ें: तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >