स्वतंत्रता दिवस भाषण 2021 छात्रों के लिए (Independence Day Speech For Students In Hindi)
माननीय अतिथिगण,
मेरे सभी प्रिय साथियों और आदरणीय शिक्षकगण आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सार शुभकामनाएं. स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटा भाषण मैं आज प्रस्तुत करने जा रहा हूं. यह दिवस हमारे इतिहास का सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन है. जिस दिन हमारा देश अंग्रेजों से पूरी तरह से आजाद हुआ था. 15 अगस्त 1947 को हमारे देश के वीर क्रांतिकारियों को सबसे बड़ी आजादी मिली. सभी स्वतंत्रता प्रेमियों को इस आजादी को पाने के लिए अथक प्रयास करना पड़ा. कई देश के वीर इस दौरान बलिदान हुए.
आज हमारा आजाद देश विज्ञान, खगोल विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, कला व वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी ऊंचाईयों को छू रहा है. लगातर देश प्रगति कर रहा है. हालांकि, नयी कोरोना महामारी ने देश को एकबार फिर पिछे ढकेलने का कार्य किया है. ऐसे में अभी देश को गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्या पर कार्य करने की जरूरत है. देश की अखंडता बनी रही तो सीमा सुरक्षा के मुद्दे भारत को और मजबूत व शक्तिशाली बनाने का कार्य करेंगे.
“जय हिंद, जय भारत”