Happy Father's Day 2024 Wishes Quotes Live: अपने पिता को फादर्स डे के इस अवसर पर दें बधाई

Happy Fathers Day 2024: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल यह दिन 16 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है. अगर आप इस दिन अपने पिता के करीब नहीं है तो शुभकामना, संदेशों को भेजकर आप उन्हें फादर्स डे की बधाई दे सकते हैं.

Live Updates
12:08 PM. 16 Jun 24 12:08 PM. 16 Jun

Happy Father’s Day 2024 Wishes: दुख चाहे कितना भी आये

चाहे दुख कितना भी आये लेकिन दुख की परछाई कभी भी
अपने बच्चों पर नहीं आने देते हैं, ऐसे होते हैं पिता.

9:26 AM. 16 Jun 24 9:26 AM. 16 Jun

Happy Father’s Day 2024 Wishes: अज़ीज़ भी वो…

अज़ीज़ भी वो है, नसीब भी वो है,

दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है

उनकी दुआ से चलती है ज़िन्दगी

क्यों की खुदा भी वो है ,

और तक़दीर भी वो है ..!!

Happy Fathers Day 2024

9:19 AM. 16 Jun 24 9:19 AM. 16 Jun

Happy Father’s Day 2024 Wishes: जलती धूप में वो आरामदायक छांव

जलती धूप में वो आरामदायक छांव है,

मेलों में कंधे पर लेकर चलने वाला पांव है…

मिलती है जिंदगी में हर खुशी उसके होने से,

कभी भी उल्टा नहीं पड़ता ‘पिता’ वो दांव है.

Happy Fathers Day 2024

Happy Father’s Day Wishes in Hindi: फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है. यह खास दिन एक बाप और बच्चे के बीच अटूट बंधन और एक समाज में पिता के महत्व को दर्शाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को आप अपने पिता के साथ कई तरीकों से सेलिब्रेट कर सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो फादर्स डे के इस अवसर पर किसी कारण से अपने पिता के साथ या फिर उनके करीब नहीं है. इस आर्टिकल में आज हम आपके साथ कुछ शुभकामनाएं और मैसेजेस शेयर करने वाले हैं जिन्हें आप अपने पिता के साथ इस खास दिन पर शेयर कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >