Happy Akshaya Tritiya 2024 Wishes: अक्षय तृतीया का पावन पर्व ... यहां से भेजें अक्षय तृतीया की बधाई

Happy Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पर्व आज मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर आप भी अपने सगे-संबंधियों और परिचितों को अक्षय तृतीया के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

Happy Akshaya Tritiya 2024 Wishes Quotes Images, Status: अक्षय तृतीया का पावन पर्व आज 10 मई को मनाया जा रहा है. कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ है क्योंकि ये अक्षय धन है जो हमेशा बना रहता है.अक्षय तृतीया पर आप दोस्तों और घर-परिवार के साथ इन शुभकामना संदेशों को साझा करें और इस त्योहार की खुशियां मनाएं

अक्षय तृतीया 2024 की बहुत-बहुत बधाई

अक्षय तृतीया के पर्व पर बहुत-बहुत बधाई.मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए.
Happy Akshaya Tritiya 2024

Akshaya Tritiya 2024: कल मनाया जाएगा अक्षय तृतीया, 61 साल बाद पहली बार एक भी विवाह मुहूर्त नहीं

अक्षय तृतीया की बधाई

दान-पुण्य और मांगलिक कार्य शुभारंभ की परंपरा से जुड़े पावन पर्व “अक्षय तृतीया” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
समृद्धि व सिद्धी का यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये, ऐसी कामना करता हूं.
Happy Akshaya Tritiya 2024

अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक बधाई

आप सभी को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की शुभकामनाएं.
भगवान श्री विष्णु और माँ लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, यही प्रार्थना है.
Happy Akshaya Tritiya 2024

‘अक्षय तृतीया’ की आप सभी को हार्दिक बधाई

पौराणिक साक्ष्यों की पावन एवं शुभ तिथि ‘अक्षय तृतीया’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि हो, देश प्रगति के पथ पर गतिशील हो एवं समस्त भारत का यश-वैभव अक्षय बना रहे, यही कामना है.
Happy Akshaya Tritiya 2024

अक्षय तृतीया के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई

अक्षय तृतीया के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए.
Happy Akshaya Tritiya 2024

अक्षय तृतीया पर्व की मंगलकामनाएं

..ॐ कमल वासिन्यै श्रीं श्रियै नम:..
अक्षय तृतीया पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं.
मां लक्ष्मी जी से प्रा​र्थना है कि देश-प्रदेश पर अपनी कृपा सदैव बनाएं रखें, हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि व खुशहाली की अनवरत वर्षा करती रहें.
Happy Akshaya Tritiya 2024

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >