Halloween: आखिर क्यों मनाया जाता है हैलोवीन, जानिये इसके पीछे के कुछ मजेदार फैक्ट्स

हैलोवीन इन-दिनों हर किसी के जुबां पर है. बीते दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई पार्टी हुई. जहां कई तरह के डरावने लुक्स में सेलेब्स स्पॉट किए गए. ऐसे में क्या आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है कि आखिर क्यों हैलोवीन मनाया जाता है…तो आज हम बताएंगे.

जब भी हम ‘हैलोवीन’ का नाम सुनते हैं तो हमारे दिल में केवल कॉस्ट्यूम पार्टियों का ख्याल आता है. लोग पार्टियों में एक से बढ़कर एक डरावने लुक को कैरी करते है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई हैलोवीन पार्टी हुई. जिसमें कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया. आर्यन खान, अनन्या पांडे, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ शामिल हुए. ऐसे में क्या आपको पता है कि हैलोवीन क्यों मनाया जाता है. इसके पीछे का मजेदार किस्सा क्या है…

हैलोवीन को लेकर मजेदार किस्से

ट्रिक-या-ट्रीटिंग और हैलोवीन साथ-साथ चलते हैं. यह परंपरा ‘आत्मा’ नामक एक प्रथा से विकसित हुई, जहां गरीब बच्चे घर-घर जाकर पैसे और भोजन की भीख मांगते थे और बदले में वे मृतक की आत्मा के लिए प्रार्थना करते थे. यह पहली बार 1840 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में आया था. सेल्टिक दिनों से बिल्लियां हमेशा हैलोवीन परंपरा का हिस्सा रही हैं. एक समय में आत्माओं को भगाने के लिए ड्रेसिंग की जाती थी, ऐसा माना जाता था कि समाहिन के दिन, मृतकों की आत्माएं पृथ्वी पर अपने घरों में लौट आती हैं. हैलोवीन का रंग काला और ऑरेंज है.

Also Read: Halloween 2022: स्टारकिड्स पर चढ़ा हैलोवीन का रंग, आर्यन खान से लेकर अनन्या पांडे दिखे इस अंदाज में,VIDEO
क्यों मनाया जाता है हैलीवीन

कुछ देशों में, लोग पूर्वजों की कब्र पर और चर्च में मोमबत्तियां जलाते हैं. कुछ ईसाई धर्म के लोग इस दिन मांसाहारी भोजन करने से भी परहेज करते हैं. कई विद्वानों का मानना है कि इसकी जड़ें ईसाई हैं, लेकिन अब इसे व्यापक रूप से मनाया जाता है. इनका मानना था कि इस दौरान जीवित और मृत लोगों के बीच की दीवार छोटी हो जाती है और वे जीवन में वापस आ जाते हैं. इस दिन अपवित्र आत्माओं को खुश करने के लिए, लोगों अलाव जलाते हैं और डरावना मास्‍क पहनते हैं और वैसा ही मेकअप करते हैं. वहीं माना यह भी जाता है कि इसकी शुरुआत आयरलैंड और प्राचीन ब्रिटेन में हुई थी. उनके समकालीन कैलेंडर के अनुसार, वर्ष हैलोवीन के साथ समाप्त होता है और नए साल की शुरुआत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >