Hairstyles For Saraswati Puja: सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी के दिन हर लड़की खास लगना चाहती है. पीले रंग की खूबसूरत साड़ी या एथनिक सूट पहनने के बाद सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि बालों को कैसे संवारा जाए.अक्सर पूजा की भागदौड़ और सुबह की जल्दी में हमारे पास इतना टाईम नहीं होता कि हम अच्छा सा हेयरस्टाइल बना पायें.
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं. आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं 3 ऐसे सुपर स्टाइलिश और आसान हेयरस्टाइल्स जिन्हें आप घर पर खुद से सिर्फ 2 मिनट में बना सकती हैं.इन्हें बनाने के बाद हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा.
फ्लोरल साइड ब्रेड (Floral Side Braid): यह हेयरस्टाइल साड़ी पर सबसे ज्यादा जचता है और बसंत पंचमी के वाइब्स के लिए एकदम सही है.सारे बालों को एक तरफकरके ढीली चोटी गूंथ लें.चोटी के हर मोड़ पर छोटे-छोटे पीले गेंदे के फूल या जिप्सी फ्लॉवर्स लगाएं. यह आपको एक फ्रेश और ट्रेडिशनल लुक देगा.
हाफ-अप विथ पफ (Half-Up with Puff) :अगर आप अपने बाल खुले रखना चाहती हैं तो यह स्टाइल आपके लिए है.सामने के बालों का छोटा सेक्शन लेकर हल्का सा बैक-कोम्बिंग करें और एक छोटा पफ बनाकर पिनअप कर दें.बाकी खुले बालों को नीचे से हल्का सा कर्ल कर लें. यह साड़ी और सूट दोनों पर बहुत एलीगेंट लगता है.
लो मेसी बन (Low Messy Bun): जो लड़कियां क्लासिक और मॉडर्न लुक चाहती हैं उनके लिए यह बेस्ट है. गर्दन के पास बालों की एक लूज पोनीटेल बनाएं और उसे घुमाकर जूड़े का आकार दें.जूड़े के चारों ओर एक पीला गजरा लपेटें. इससे पूरे दिन बाल भी नहीं उलझेंगे.
Also Read : Hairstyles for Indian Wedding: हर निगाह ठहर जाएगी आप पर, ये हेयरस्टाइल्स बना देंगे आपको पार्टी का स्टार
