तेल लगाने के बाद भी नहीं रुक रहा बालों का झड़ना? आपकी ये छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं वजह

Hair Fall Control Tips: बालों का झड़ना शुरू होते ही हम सबसे पहले तेल लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ तेल लगाना ही काफी है? कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही बालों के झड़ने की वजह बन जाती हैं. अगर आपके बाल भी लगातार टूट रहे हैं, तो कहीं आप भी तेल लगाते समय ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

Hair Fall Control Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन गई है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो घबराहट में आकर हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई बार काम करते तो हैं, लेकिन कई बार इनका इस्तेमाल करने से भी हमें कोई फायदा नहीं होता है. हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल तो हम इसलिए भी करते हैं, क्योंकि बालों का झड़ना शुरू होते ही हमारी मम्मी या दादी हमें इसका ही इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं.

लेकिन क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है कि आपने कई हफ्तों या महीनों तक बालों में तेल लगाया हो, लेकिन आपके बालों का झड़ना रुक ही नहीं रहा है? अगर आपका जवाब हां है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप जिस ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं वह खराब है. इसका असली कारण यह भी हो सकता है कि आप अपने बालों में तेल गलत तरीके से लगा रहे हों. बालों की देखभाल करते समय हम अनजाने में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बालों को फायदा मिलने के बजाय नुकसान होने लगता है. तो चलिए, बहुत ही आसान शब्दों में आपको बताते हैं कि बालों में तेल लगाते समय आप कौन सी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों का झड़ना रुकता नहीं है.

common hair oiling mistakes

बहुत जोर-जोर रगड़ कर मसाज करना

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वह सिर में तेल लगाते समय बहुत ही तेजी से मसाज करने लगते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि वे जितना जोर से मसाज करेंगे, तेल उतने ही गहराई तक अंदर जाएगा. अगर आप भी ऐसा ही सोचकर जोर-जोर से स्कैल्प की मसाज करते हैं, तो यह पूरी तरह से ही गलत है. बालों की जड़ें बहुत नाजुक होती हैं और जब आप ज्यादा जोर लगाकर मसाज करते हैं, तो जड़ें ढीली हो जाती हैं और बाल तुरंत टूटने लगते हैं. तेल हमेशा उंगलियों के पोरों से धीरे धीरे और हल्के हाथों से लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आईने में हेयरलाइन पहले से पीछे दिख रही है? बालों में दिखने वाले इन बदलावों को न करें नजरअंदाज

बालों में दिन रात तेल लगाए रखना

कुछ लोगों की यह भी आदत होती है कि वे अपने सिर और बालों में तेल लगाकर 2 से 3 दिनों तक घूमते रहते हैं, या फिर रातभर बालों में तेल लगाकर छोड़ देते हैं. ऐसा करने से बाहर की धूल-मिट्टी और गंदगी आपके सिर की स्किन पर चिपक जाती है. ऐसा होने की वजह से स्किन में मौजूद छोटे-छोटे पोर्स बंद हो जाते हैं और आपको डैंड्रफ व इचिंग जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं. अपने बालों को धोने से सिर्फ 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाना ही काफी होता है.

गंदे बालों में ही तेल लगा लेना

अगर आपके बालों में पहले से ही पसीना, धूल या गंदगी जमी हुई है और आप उसके ऊपर से तेल लगा लेंगे, तो यह आपके बालों के लिए और भी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. गंदे बालों पर तेल लगाने से गंदगी जड़ों के और अंदर चली जाती है, जिससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं. तेल हमेशा साफ और सूखे बालों में ही लगाना चाहिए.

तेल लगाने के तुरंत बाद कंघी करना

जब हम अपने सिर में तेल लगाते हैं, तो उस समय हमारे बालों की जड़ें बहुत ही सॉफ्ट और कमजोर हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप तेल लगाने के तुरंत बाद ही कंघी करेंगे, तो बहुत सारे बाल एक साथ ही टूटकर बाहर निकल आते हैं. आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप तेल लगाने से पहले ही अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें. अगर आपको तेल लगाने के बाद अपने बालों में कंघी करनी भी पड़े, तो कम से कम 1 घंटे बाद एक चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: बालों से आती है पसीने की बदबू? हर बार शैंपू करने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुछ चीजों से घर पर बनाएं ये आसान हेयर मिस्ट

बालों में बहुत ज्यादा तेल लगा लेना

कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि अगर वे अपने बालों में ज्यादा तेल लगाएंगे, तो उतनी ही तेजी से उनके बाल लंबे और घने होने लगेंगे. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो यह सिर्फ आपकी एक गलतफहमी ही है. जब आप ज्यादा तेल लगा लेते हैं, तो आपका सिर बहुत चिपचिपा हो जाता है. इसके बाद इस तेल को हटाने के लिए आपको ढेर सारे शैंपू का इस्तेमाल करना पड़ता है. बता दें कि ज्यादा शैंपू लगाने से बालों का अपना नेचुरल मॉइस्चर खत्म हो जाता है और बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं. इसलिए तेल उतना ही लगाएं जितना आपका सिर आसानी से एब्जॉर्ब कर सके.

गीले बालों में तेल लगाना

आपको कभी भी नहाकर निकलने के तुरंत बाद अपने बालों पर तेल नहीं लगाना चाहिए. जब आपके बाल गीले होते हैं, तो उनकी पकड़ वैसे ही बहुत कमजोर और ढीली होती है. ऐसे में अगर आप बालों में तेल लगा लेते हैं, तो वे और भी जल्दी टूटने लग जाते हैं. इसलिए बालों में तेल लगाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से हवा में सूखने दें, और उसके बाद ही कोई तेल लगाएं.

ये भी पढ़ें: पतले बालों को दिखाना है घना? ट्राय करें ये 5 आसान हेयरस्टाइल, चेहरा भी लगेगा पहले से स्लिम और अट्रैक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >