Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने

Hair Growth Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम बात हो गयी. जिसका कारण अव्यवस्थित लाइफस्टाइल और खानपान है. ऐसे में हम कुछ घरेलु उपाए करके अपने बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं.

Hair Growth Tips: आज की बदलती और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बालों के झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. हर लड़की का सपना होता है की उसके भी सूंदर, घने व काले बालों हों. अब हमारे पास कुछ घरेलु समाधान आ चुके है जिनके इस्तेमाल से आप अपने बालों को सही कर सकतें है. नीचे दी गई चीजो कों आप अपने हेयर केयर रूटीन में फॉलो करके आप अपने बालों की समस्या से छुटकारा पा सकतें है. 

आंवला है असरदार 

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक पोषक तत्व होतें है जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते है. आंवला बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है, बालों को काला और घाना बनाने में मदद करता है और बालों को झड़ने से रोकता है. इसके सेवन से स्कैल्प हेल्दी भी रहता है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

नीम रहेगा फायदेमंद

नीम में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इम्फ्लेमेटरी गुण होते है. जो बालों की कई सारी समस्याओं को दूर करने मदद करती है. डैंड्रफ को दुर करता है, बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को मुलायम और चमकदार बनता है.

मेथी के दाने है फायदेमंद 

मेथी में प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन जैसे पोषक तत्वा होते है जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते है. इसके इस्तेमाल से बालों की कई सारी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

प्याज के रस का इस्तेमाल 

प्याज का रस बालों लिए एक प्राकृतिक उपचार है. इसमें सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टेरियल गुण होते है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं. 

ब्राह्मी और भृंगराज है वरदान 

ब्राह्मी और भृंगराज दोनों ही हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इन दोनों को आयुर्वेद में हमारे बालों से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनको झड़ने से भी रोकता है और उन्हें घना बनता है. इनपुट: संजना गिरी

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: झड़ते बालों के लिए रामबाण उपाय है नारियल का तेल, इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >