Hair Growth Tips: हर कोई यह चाहता है कि उसके बाल हमेशा लंबे, घने और खूबसूरत बने हुए रहें, लेकिन आज के समय में लगातार बढ़ते हुए पॉल्यूशन, स्ट्रेस और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से बाल डैमेज तो हो ही जाते हैं, बल्कि साथ ही इनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे आज के समय में बहुत सारे लोग जूझ रहे हैं. जब बाल बढ़ते नहीं है और साथ ही डैमेज भी हो जाते हैं, तो अक्सर इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए हम महंगे ऑयल्स या फिर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. ये पप्रोडक्ट्स हमारी मदद कर भी सकते हैं और कई बार नहीं भी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप बिना रिस्क लिए अपने बालों को नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आज से ही नारियल तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा अगर आप नारियल के तेल में कुछ नेचुरल चीजें मिला देंगे, तो आपके बाल सिर्फ खूबसूरत और शाइनी नहीं होंगे, बल्कि आपके बाल दोगुनी रफ्तार से ग्रो भी करने लग जाएंगे. तो चलिए जानते हैं नारियल तेल में मिलाकर लगाने वाली उन 5 चीजों के बारे में, जो आपके बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.
नारियल तेल में मिलाएं प्याज का रस
आपको शायद यह पता न हो लेकिन बालों को तेजी से लंबा करने के लिए प्याज के रस को सबसे असरदार माना जाता है. प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और नए बालों को उगाने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच फ्रेश प्याज का रस मिलाएं. अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें. सिर्फ हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगती हैं.
ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू
नारियल तेल और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन
एलोवेरा जेल बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर साबित हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स बालों को न्यूट्रिएंट्स देते हैं और उन्हें टूटने से भी बचाते हैं. जब आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके बालों में लगाते हैं, तो बालों की ड्राइनेस खत्म होती है और स्कैल्प भी हाइड्रेट रहती है. इसके लिए आपको सबसे पहले बराबर मात्रा में नारियल तेल और फ्रेश एलोवेरा जेल को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इसे अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगा लेना है. अब अपने बालों को एक घंटे बाद किसी अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपके बाल शाइनी और लंबे बनते हैं.
नारियल तेल में मिला दें कढ़ी पत्ता
कढ़ी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि बालों की ग्रोथ के लिए भी रामबाण नुस्खा है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमिनो एसिड बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी नारियल तेल में मुट्ठी भर कढ़ी पत्ते डालकर तब तक गर्म करें जब तक कि पत्ते काले न हो जाएं. इसके बाद इस तेल को अच्छी तरह से छानकर ठंडा कर लें. अब इस गुनगुने तेल से हफ्ते में दो बार सिर की मसाज करें. यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें तेजी से लंबा करता है.
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का कॉम्बिनेशन
कैस्टर ऑयल अपने आप में बहुत ही ज्यादा गाढ़ा होता है और इसमें ओमेगा-9 फैटी एसिड भी पाया जाता है. यह आपके बालों को अंदर से मजबूती देने का काम करता है. यह ऑयल काफी हैवी होता है, इसलिए इसे हमेशा नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए. इन दोनों ही तेलों को बराबर मात्रा में मिक्स करें और थोड़ा सा गुनगुना कर लें. अब इस तेल से अपने स्कैल्प की मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें. अब अगली सुबह अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू कर लें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को घना और लंबा बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है.
नारियल तेल और मेथी के दाने का कमाल
मेथी के दाने सिर्फ हाई प्रोटीन ही नहीं होते हैं, इनमें भरपूर मात्रा में निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है. यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है और उनकी ग्रोथ को भी काफी हद तक बूस्ट करता है. इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच मेथी के दानों को एक कप नारियल तेल में डालकर रातभर के लिए रख दें. अब अगली सुबह इस तेल को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मेथी के दाने लाल न हो जाएं. इस तेल के ठंडा होने पर अच्छी तरह से छान लें और अपने बालों में लगाएं. यह पावरफुल कॉम्बिनेशन स्कैल्प के इन्फेक्शन को ठीक करता है और बालों की लंबाई को भी बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान
