Hair Fall Remedy: क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि बालों को कंघी करते समय वे गुच्छे में टूटकर निकलने लगते हैं? या फिर शैंपू करने के बाद पूरे बाथरूम में झड़े हुए बालों को देखकर थक चुके हैं आप? अगर आपके साथ इनमें से कोई भी चीज हो रही है, तो आप अकेले नहीं है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय हेयर फॉल की समस्या से जूझ रही है. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख कारण लगातार बदलता हुआ लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ स्ट्रेस, धूल और मिटटी के साथ गलत डाइट लेना भी है. बालों के झड़ने की समस्या से आज के समय में सिर्फ ज्यादा उम्र के लोग ही परेशान नहीं है, आज के समय में काफी कम उम्र में ही लोग इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो अक्सर हम महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, कई बार ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए असर दिखा देते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये प्रोडक्ट्स भी कोई काम नहीं करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको घर पर ही मौजूद तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप मिनटों में एक हेयर पैक तैयार कर सकते हैं. जब आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपको अपने बाल कुछ ही दिनों में ज्यादा स्ट्रॉन्ग, सॉफ्ट और शाइनी महसूस होने लग जाते हैं.
इन 3 चीजों से तैयार करें हेयर मास्क
अगर आप घर पर ही एक हेयर फॉल कंट्रोल मास्क तैयार करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ने वाली है. इसके लिए आपको मेथी के दाने, पके हुए चावल और नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी. इन तीनों ही चीजों से बना हेयर मास्क आपके बालों को न्यूट्रिशन देता है और साथ ही उन्हें पहले से काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. चलिए जानते हैं इस हेयर मास्क को तैयार करने का आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: डैंड्रफ और चिपचिपे बालों से हैं परेशान? मुल्तानी मिट्टी से बनाएं नेचुरल हेयर पैक, बाल बनेंगे सिल्की और स्ट्रॉन्ग
हेयर मास्क बनाने का तरीका
इस हेयर मास्क को तैयार करना काफी ज्यादा आसान होता है. इसके लिए आपको 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है. अगली सुबह आपको इसके बिलकुल ही हल्का सा पीस लेना है. इसके बाद आपको आधा कप पका हुआ चावल लेना है और उसमें भिगोये हुए मेथी के दानों को मिक्स करके अच्छे से ग्राइंड कर लेना है. जब एक पेस्ट तैयार हो जाए तो आपको इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना है और इसे बहुत ही अच्छे से मिक्स करना है. अब आपके लिए एक स्मूद पेस्ट तैयार हो चुका होगा.
हेयर मास्क का कैसे करें इस्तेमाल?
इस स्मूद पेस्ट को अब आपको अपने बालों की जड़ों से लगाना शुरू करना है और पूरे बालों में ही बराबर और अच्छे तरीके से लगा लेना है. इसे करीबन 45 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आपके बाल थोड़े से सूखे हुए लगने लगें तो एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार करना ही आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
आपके बालों के लिए क्यों फायदेमंद है ये मास्क?
अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि यह हेयर मास्क आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है तो बता दें, मेथी के दाने आपके बालों को जड़ों से मजबूती देने का काम करते हैं और हेयर फॉल को रोकते हैं. वहीं, पके हुए चावल आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने का काम करते हैं. इसके अलावा इसमें इस्तेमाल होने वाला नारियल का तेल आपके बालों को डीप नरिशमेंट देता है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम को खत्म करता है. जब आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बाल कम उलझते हैं और उनमें नेचुरल शाइन भी बरकरार रहती है.
यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल
