Hair Care Tips: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या काफी आम हो गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय इस समस्या से जूझ रही है और किसी भी तरह इससे छुटकारा पाना चाहती है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो हम महंगे शैंपू, ऑयल्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं, बिना यह सोचे कि बालों के झड़ने के पीछे हमारी कुछ गलतियां भी कारण हो सकती हैं. अगर आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है, आज हम आपको सोने से पहले की कुछ ऐसी गलतियां बताने जा रहे हैं जो आपके बालों को कमजोर बना रही हैं और साथ ही हेयर फॉल का कारण भी बन रही हैं. तो चलिए जानते हैं रात को सोने से पहले की इन गलतियों के बारे में विस्तार से.
गीले बालों के साथ सोना
काफी लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को बाल धोने के बाद उसे बिना सुखाए ही सोने चले जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपके बालों के लिए यह आदत सबसे ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है. जब आपके बाल गीले होते हैं तो इनकी जड़ें भी काफी ज्यादा कमजोर होती हैं. ऐसे में जब आप इन्हें तकिये पर रखते हैं तो ये घिसने और आसानी से टूटने लगती हैं. इसके अलावा जब आप गीले बालों के साथ सोते हैं तो स्कैल्प में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही आपको डैंड्रफ की समस्या से भी जूझना पड़ता है. इस तरह समस्याएं भी आगे चलकर हेयर फॉल की वजह बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही हो गई गंजेपन की शुरुआत? पुरुषों की ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार
बालों को कसकर बांधकर सोना
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को सोने से पहले एक टाइट पोनीटेल, जूड़ा या फिर चोटी बनाकर सोने जाते हैं. एक या दो दिन ऐसा करने से आपको नुकसान नहीं होता, लेकिन जब आप इसे एक आदत बना लेते हैं तो आपके बालों की जड़ों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ने लगता है. लगातार दबाव और खिंचाव की वजह से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और साथ ही बाल झड़ने भी लगते हैं. अगर आप बालों की बांधकर सोने की सोच ही रहे हैं. तो ढीले चोटी या फिर सॉफ्ट हेयर बैंड का ही इस्तेमाल करें.
कॉटन पिलो कवर इस्तेमाल करना
अक्सर हम इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपके तकिये का कवर भी आपके बालों की सेहत पर काफी गहरा असर डालता है. जब आप कॉटन के तकिये पर सोते हैं तो इसकी वजह से फ्रिक्शन काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इस फ्रिक्शन की वजह से आपके बाल रूखे होकर टूटने भी लगते हैं. अगर आपके बाल हर सुबह उलझे हुए लग रहे हैं तो उसके पीछे आपकी यही गलती सबसे बड़ा कारण है. अगर आप अपने बालों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सिल्क या फिर साटन के पिलो कवर का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल
