महाशिवरात्रि पर हरी चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ, देखें बैंगल्स डिजाइन

Green Bangles Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि के मौके साड़ी, सूट, लहंगा या कुर्ती के साथ पहनें ये हरे रंग की चूड़ियां. यहां देखें सुंदर डिजाइन आइडियाज.

Green Bangles Design For Mahashivratri: व्रत-त्योहार का मौका हो तो महिलाएं अपने शृंगार पर खास ध्यान देती हैं. इन मौकों पर महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत चूड़ियां सजाती हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर आप भी हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए खूबसूरत बैंगल्स डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप ग्रीन बैंगल्स डिजाइन के बारे में जान सकती हैं. 

प्लेन ग्रीन ग्लास बैंगल्स

प्लेन ग्रीन ग्लास बैंगल्स (ai image)

प्लेन हरी-हरी चूड़ियां हाथों में बहुत खूबसूरत लगती हैं. इनकी सादगी और चमक हर आउटफिट के साथ एलिगेंट लुक देती है. हरी-हरी चमकदार कांच की चूड़ियां साड़ी या सूट के साथ आप पहन सकती हैं. सादगी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए ये चूड़ियां अच्छी चॉइस हैं, जो हाथों की खूबसूरती को उभार देती हैं. 

गोल्डन वर्क वाली ग्रीन बैंगल्स

गोल्डन वर्क वाली ग्रीन बैंगल्स (ai image)

गोल्डन वर्क वाली ग्रीन बैंगल्स हर महिला के श्रृंगार में शाही और एलिगेंट टच जोड़ती हैं. गहरे हरे रंग की चूड़ियों पर किया गया सुंदर गोल्डन वर्क देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. 

रेनड्रॉप ग्रीन बैंगल्स

रेनड्रॉप ग्रीन बैंगल्स (ai image)

अगर आप ग्रीन बैंगल्स में कुछ नया, एलिगेंट और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो रेनड्रॉप ग्रीन बैंगल्स एक अच्छा ऑप्शन है. इन बैंगल्स की खास बात ये है कि ये न तो ज्यादा हैवी लगती हैं और न ही बहुत सिंपल. आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में इन बैंगल्स डिजाइन को जरूर शामिल करें. 

स्टोन वर्क ग्रीन बैंगल्स

स्टोन वर्क ग्रीन बैंगल्स (ai image)

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो स्टोन वर्क ग्रीन बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं. गहरे या हल्के हरे रंग की चूड़ियों पर किया गया चमकदार स्टोन वर्क हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है. इन बैंगल्स में जड़े खूबसूरत स्टोन्स रोशनी में बेहद आकर्षक लगते हैं और हर आउटफिट को खास बना देते हैं. 

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इन चूड़ियों से हाथों को दें खूबसूरत लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >