Viral Video: चावल के पेपर से बनाए गोलगप्पे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देख लें खास रेसिपी

गोलगप्पे और पानी पूरी खाना अगर अच्छा लगता है तो ये वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा. दरअसल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में है कि गोलगप्पे के लिए कुरकुरी पूड़ियां बनाने के लिए गेहूं या सूजी का उपयोग नहीं किया गया है. बल्कि इसे बनाया गया है चावल के पेपर से.

गोलगप्पे और पानी पूरी खाना अगर अच्छा लगता है तो ये वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा. दरअसल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पोस्ट किया है फूड ब्लॉगर ठाकुर सिस्टर्स ने. वीडियो में है कि गोलगप्पे के लिए कुरकुरी पूड़ियां बनाने के लिए गेहूं या सूजी का उपयोग नहीं किया गया है. बल्कि इसे बनाया गया है चावल के पेपर से.

ब्लॉगर ठाकुर सिस्टर्स ने चावल के पेपर को लेकर पहले पानी से भिगोया. इसके बाद इसे हल्के हाथों से गोल शेप में काटकर माइक्रोवेव में अच्छे से पका लिया. इसके बाद कुरकुरे चावल पेपर गोलगप्पे को तैयार किये गए आलू और मसालेदार पानी से भरकर लाजवाज गोलगप्पे का जायका लिया. इस वीडियो को करीब 1 लाख 20 हजार लोगों ने लाइक किया है. वहीं वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आ रही है. आप भी देखिए यह शानदार वीडियो.. 

https://www.instagram.com/p/C01i74pPk00/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >