Global Family Day 2023: आज है विश्व पारिवारिक दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

Global Family Day 2023: हर साल 1 जनवरी यानी आज विश्व पारिवारिक दिवस मनाया जाता है. विश्व में शांति की स्थापना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक परिवार का निर्माण, जिसके माध्यम से विश्व में शांति की स्थापना हो सकती है और बढ़ती हिंसा को कम किया जा सकता है.

Global Family Day 2023: हर साल 1 जनवरी नए साल के दिन विश्व पारिवारिक दिवस मनाया जाता है. इसे विश्व शांती दिवस भी कहा जाता है. इस दिवस के माध्यम से लोगों में वैश्विक एकता और सद्भाव के विचारों को बढ़ावा दिया जाता है. आपको बता दें कि इस दिवस को नए साल के दिन इस आशा के साथ मनाया जाता है कि आने वाला पूरे साल दुनिया में सूक्ष्म और स्थूल दोनों तरह सकारात्मकता बदलाव लेके आए. विश्व में शांति की स्थापना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक परिवार का निर्माण, जिसके माध्यम से विश्व में शांति की स्थापना हो सकती है और बढ़ती हिंसा को कम किया जा सकता है.

ग्लोबल फैमिली डे क्यों मनाया जाता है ?

इस दिन को मनाने का सबसे बड़ा कारण है कि पूरे दुनिया शांति स्थापित करें. इस दिन हम सब अपने परिवार के साथ मिलकर बैठे अपने विचारों को शेयर करें और एक अच्छा समाज का निर्माण करने में सहयोग दें. परिवार हमारे जीवन में एक खास स्थान रखता है खुशी हो दुख हो या कैसी भी स्थिति हो परिवार हमेशा हमेशा खड़ा रहता है.

ग्लोबल फैमिली डे की शुरुआत कब हुई

ग्लोबल फैमिली डे की शुरुआत 1997 में हुई. Global Family Day को पीस और शेयरिंग डे भी बोला जाता हैं. आज के समय में जहां परिवार बिखर रहा है, वही लोग अपने में ही मशरूफ है तो इस दिन का महत्व अपने आप में कई गुना बढ़ जाता है.

ग्लोबल फैमिली डे का उद्देश्य क्या है?

इस दिवस का उद्देश्य विश्व शांति है. इस दिन परिवार के लोग साथ आयें और एकजुट समाज की रचना करें, यही इस दिवस का उद्देश्य है. परिवार हमारे जीवन में एक वरदान है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए आज के दिन को उनकी खुशी के लिए देना ही ग्लोबल फैमिली डे का उद्देश्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >