रुड़की की सड़क पर लड़कियों में गैंगवार, फेसबुक कमेंट को लेकर चले लाठी डंडे, देखें Viral Video

Viral Video: रुड़की की सड़क पर बीते दिनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं और एक दूसरे पर डंडे और लात घूसे बरसाने लगीं. खबरों कि मानें तो किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ये लड़ाई शुरू हुई और फिर एक होटल के बाहर कुछ लड़कियां, दूसरे को पीटते हुए नजर आईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

Viral Video of High Voltage of Girls gangwar on Road: उत्तराखंड के रुड़की में गजब हो गया.यहां पर रुड़की टॉकीज के पास एक होटल के बाहर कुछ लड़कियां, दूसरे को पीटते हुए नजर आईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

विजय पुंडीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो चला है. अकसर लड़कों के बीच में लड़ाई और मारपीट की खबरें और वीडियो वायरल होती है, पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि लड़कियों के बीच में इस तरह की हाथा पाई है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं

शनिवार सुबह से कई इंटरनेट माध्यमों पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है.यह वीडियो रुड़की के होटल के समीप का है.होटल के बाहर लड़कियों के दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे हैं.देखते ही देखते उनमें गाली गलौज और मारपीट शुरू हो जाती है.किसी ने इसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी.वायरल वीडियो में एक लड़की ने दूसरी लड़की को पकड़ रखा है और तीसरी लड़की डंडे बरसा रही है.

इस वजह से हुई मार पीट

अब सवाल ये है कि आखिर ये लड़ाई हुई क्यों? बताया जा रहा है कि इनमें से एक लड़की डांसर है, जिसने हाल ही में फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड किया था.इस वीडियो पर बाकी लड़कियों ने ऐसे कमेंट किए कि लड़की का पारा हाई हो गया.इसके बाद, जो हुआ…उसका नजारा सड़क पर सभी ने देखा.इस वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की पर बुरी तरह डंडे बरसाते हुई नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >