क्रिएटर शशांक से जानें फ्रिज को ऑर्गनाइज करने के टिप्स

Fridge Organization Tips: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि फ्रिज में सामान तो बहुत है, लेकिन जरूरत के समय कुछ मिलता नहीं? इस वजह से कई बार फ्रिज में रखी चीजें खराब हो जाती है. ऐसे में आप इन टिप्स को आप ट्राई कर सकते हैं.

Fridge Organization Tips: फ्रिज में हम खाना को स्टोर करते हैं जिससे ये जल्दी खराब न हो. लेकिन अक्सर हम फ्रिज में जैसे तैसे ही चीजों को रख देते हैं. सही तरीके से फ्रिज को ऑर्गनाइज करना न सिर्फ खाने को लंबे समय तक ताजा रखता है, बल्कि आपके किचन के काम को भी आसान बनाता है. ये देखने में साफ सुथरा लगता है और आप आसनी से अपने जरूरत की चीज को निकाल सकते हैं. इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे फ्रिज के हर शेल्फ और ड्रॉवर में कौन-सी चीजें कहां रखनी चाहिए. इन टिप्स को कंटेंट क्रिएटर शशांक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर शेयर किया है.  

ऊपरी शेल्फ में क्या रखें?

फ्रिज का ऊपरी शेल्फ में आप दूध, पनीर, दही जैसे डेयरी प्रोडक्टस रखने के लिए सबसे अच्छा है. इन्हें एक ही तरह के टेंपरेचर की जरूरत होती है. 

मिडल शेल्फ में क्या रखें?

फ्रिज के बीच वाले शेल्फ में आप पका हुआ खाना को रख सकते हैं. अगर रात या दोपहर में खाना बच जाए तो आप इसे भी इसी शेल्फ में रखें. कभी भी इन्हें कच्चे खाने के साथ न रखें. 

निचला शेल्फ या क्रिस्पर ड्रॉवर में क्या रखें?

फ्रिज में जो ड्रॉवर होता है उसमें आप फल और सब्जियों को रख सकते हैं. इन्हें अलग-अलग स्टोर करें जिससे ये जल्दी खराब न हों. 

फ्रिज का दरवाजा में क्या रखें?

फ्रिज का दरवाजा में जो रैक होता है उसमें आप जूस, जैम, सॉस, मक्खन जैसी चीजों को रख सकते हैं. ये फ्रिज का सबसे गर्म हिस्सा होता है, इसलिए यहां केवल उन चीजों को रखें जो जल्दी खराब नहीं होती हैं. 

फ्रीजर में क्या रखें?

फ्रीजर में आप मीट और मछली को रखें. इन्हें कभी भी तैयार खाने के पास न रखें. 

यह भी पढ़ें:घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

यह भी पढ़ेंहरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >