8 से 10 घंटे कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम? ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज दूर करेंगी शरीर का दर्द और अकड़न

Fitness Tips: अगर ऑफिस में घंटों बैठे रहने की वजह से शरीर में दर्द, अकड़न और थकान महसूस होने लगी है, तो कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपकी इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती हैं. ये एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर को रिलैक्स रखने में मदद करती हैं, बल्कि लंबे समय तक काम के दौरान आपको एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकती हैं.

Fitness Tips: आज के समय में ऑफिस में एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करते रहना, लाइफस्टाइल का ही एक हिस्सा बन गया है. चाहे बात वर्क फ्रॉम होम की या फिर ऑफिस के डेस्क पर बैठकर काम करने की, कई लोग अपने दिन का 8 से 10 घंटा एक ही कुर्सी पर घंटों बैठकर काम करते हुए बिता देते हैं. घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से गर्दन, पीठ, कंधों और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ने लग जाती है. इसके अलावा कई लोग शरीर में अकड़न और थकान की भी शिकायत करते हैं. अगर आपके साथ भी हर दिन ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत को काफी हद तक बेहतर बनाये रखने में मदद कर सकती हैं और साथ ही आपको शरीर के हर दर्द और अकड़न से भी आजादी दिला सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 5 ऐसे आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप काफी आसानी से आपके ऑफिस में भी कर सकते हैं.

नेक स्ट्रेच से दूर करें गर्दन की अकड़न

जब आप कंप्यूटर या फिर लैपटॉप की स्क्रीन की तरफ एक लगातार देखते रहते हैं, तो आपके गर्दन पर बहुत ही ज्यादा प्रेशर पड़ने लगता है. कुछ ही देर बाद इसकी वजह से आपको गर्दन में दर्द और जकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते है तो आपको नेक स्ट्रेच एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले अपने सिर को धीरे-धीरे से दाईं तरफ झुकाएं और कुछ सेकंड्स के लिए उसी कंडीशन में रहें. इसके बाद इसी प्रोसेस को बाईं तरफ से भी दोहराएं. सिर्फ 4 से 5 बार इस स्ट्रेच को करने से आपके गर्दन को आराम मिलता है और साथ ही स्ट्रेस भी कम होने लग जाता है.

शोल्डर रोल एक्सरसाइज भी फायदेमंद

जब आप एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करते रहते हैं, तो आपके कंधों पर भी प्रेशर बढ़ने लग जाता है. अगर ऐसा हो तो आपको सबसे पहले शोल्डर रोल एक्सरसाइज को करना चाहिए. इसे करना काफी ज्यादा आसान है. इसे करने के लिए अपने कंधों को धीरे-धीरे आगे की तरफ घुमाएं और फिर पीछे की तरफ रोल करें। इस प्रोसेस को 12 से 15 बार दोहराएं. इस स्ट्रेचिंग को करने से आपके कंधों की जकड़न कम होती है और साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होने लगती है.

सीट पर बैठे ही कर लें सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

जब आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे हुए रह जाते हैं तो इससे आपकी कमर और रीढ़ की हड्डी पर भी गहरा असर पड़ सकता है. अगर आपकी कमर या फिर रीढ़ की हड्डी में दर्द या अकड़न महसूस हो रही है तो आपको सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट को ट्राय करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले कुर्सी पर सीधे होकर बैठें और फिर शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे करते हुए एक तरफ मोड़ें. कुछ सेकंड्स तक होल्ड करें और फिर दूसरी तरफ से भी इसी प्रोसेस को दोहराएं. इस स्ट्रेचिंग को करने से आपके रीढ़ की हड्डी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और कमर पर पद रहे प्रेशर को भी कम करने में मदद मिलती है.

जरूर ट्राय करें रिस्ट एंड फिंगर स्ट्रेच

जब आप काफी लंबे समय तक कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी उंगलियों और कलाई में दर्द और थकान महसूस हो सकती है. अगर उंगलियों या फिर रिस्ट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम महसूस हो रही है, तो आपको रिस्ट एंड फिंगर स्ट्रेच एक्सरसाइज को ट्राई करके देखना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले अपनी बांह को सीधा कर लें और फिर दूसरी हाथ की मदद से अपनी उंगलियों को पीछे की तरफ खींचे. कुछ सेकंड्स के बाद अपने हाथ को बदल लें. यह सिंपल सा स्ट्रेच आपके रिस्ट के मसल्स को आराम देता है और साथ ही स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है.

कुर्सी से उठकर करें हैमस्ट्रिंग एंड लेग स्ट्रेच

जब आप कई-कई घंटों तक कुर्सी पर बैठे हुए रह जाते हैं तो आपके पैरों में भी अकड़न आने लग जाती है. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको हैमस्ट्रिंग एंड लेग स्ट्रेच एक्सरसाइज करना चाहिए. इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी कुर्सी से उठें और एक पैर को सामने की तरफ सीधा करके रखें. इसके बाद धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकें और उसी पॉजिशन में कुछ सेकंड्स तक होल्ड करें. उसके बाद दूसरे पैर से भी इसी प्रोसेस को दोहराएं. यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपके पैरों के मसल्स को रिलैक्स करता है और साथ ही आपके शरीर को फ्लेक्सिबल भी बनाकर रखता है.

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही खुद को याद दिलाएं ये 5 बातें, दिनभर रहेंगे पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >