Fashion Tips: हर लड़की यह चाहती है कि वह अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट दिखे. इसके लिए अक्सर वे ट्रेंडी कपड़े पहनती हैं, अच्छे से अपने बालों को बनाती हैं और मेकअप का भी सहारा लेती हैं. उनके अनुसार सारी चीजें ऑन पॉइंट होती हैं, लेकिन जैसे ही वे घर से बाहर निकलती हैं लोग लग जाते हैं या फिर कमेंट्स पास करने लग जाते हैं. खासकर उन लड़कियों को ये सब ज्यादा सहना पड़ता है जिनकी हाइट कम होती है. ड्रेसिंग में की गयी एक छोटी सी गलती ही उनके लुक को पूरी तरह से बिगाड़कर रख देती है. अगर आपकी हाइट कम है, तो आपको कपड़े चुनते समय दूसरों की तुलना में ज्यादा समझदारी दिखानी चाहिए. अगर आप सही फैशन टिप्स अपनाते हैं, तो इससे सिर्फ आपकी हाइट लंबी नहीं दिखती है, इससे आका पूरा लुक बदल जाता है और आप काफी ज्यादा अट्रैक्टिव भी दिखने लगती हैं. आज इस आर्टिकल में हम 5 ऐसी गलतियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें कम हाइट वाली लड़कियों को भूलकर भी नहीं दोहराना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बहुत ज्यादा ढीले कपड़े पहनने की गलती
कई लड़कियां कम्फर्टेबल फील करने के चक्कर में हद से ज्यादा ओवरसाइज या फिर ढीले-वाले कपड़े पहन लेती हैं. लेकिन, कम हाइट होने की वजह से इस तरह के कपड़े उसके शरीर को और भी ज्यादा छोटा दिखा सकते हैं. जब आप बहुत ही ज्यादा छोटे कपड़े पहन लेती हैं तो आपकी बॉडी शेप छिप जाती हैं और आपका ओवरऑल लुक भी हैवी लगने लगता है. अगर आप अपनी लुक को बढ़ाना चाहती हैं तो सबसे पहले फिटिंग वाले कपड़े या फिर कम ढीले-वाले कपड़े पहनना शुरू कर दें. इस तरह के कपड़े आपके शरीर को बैलेंस्ड और हाइट को थोड़ी लंबी दिखने में मदद करते हैं.
बड़े और चौड़े प्रिंट्स चुनना
कम हाइट वाली लड़कियों को कभी भी बड़े फूलों वाले या फिर बहुत ही ज्यादा चौड़े डिजाइन वाले कपड़े पहनने से हर कीमत पर बचना चाहिए. इस तरह के प्रिंट्स वाले कपड़े आपके शरीर को ज्यादा चौड़ा दिखाते हैं और साथ ही हाइट को और भी कम दिखा देते हैं. इस तरह के प्रिंट्स से बेहतर होगा कि आप छोटे प्रिंट्स, पतली लाइन्स और सिंपल डिजाइन वाले कपड़े पहनना शुरू कर दें. खासकर आपको वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े पहनने चाहिए ताकि आपकी हाइट थोड़ी ज्यादा लंबी लगने लगे.
बहुत लंबी कुर्ती या टॉप पहनना
जिन लड़कियों की हाइट कम होती है उन्हें कभी भी घुटनों से नीचे तक की लंबी कुर्ती या टॉप पहनने की गलती नहीं करनी चाहिए. इस तरह के कपड़े उनपर कभी भी अच्छे नहीं लगते हैं. अगर आप इस तरह के कपड़े पहनेंगी तो आपके पैर और भी छोटे दिखने लगेंगे और साथ ही आपकी पूरी हाइट भी दबी हुई लगने लगेगी. अगर आपकी हाइट कम है तो आपको हमेशा ऐसी कुर्ती या टॉप खरीदें, जो सिर्फ घुटनों से थोड़ा ऊपर ही न हों बल्कि फिटिंग में भी सही हो. जब आप इस तरह के कपड़े पहनेंगी तो आपके शरीर का रेश्यो ज्यादा अच्छा दिखने लगता है और साथ ही आपका लुक भी स्टाइलिश लगने लगता है.
गलत फुटवियर पहन लेना
जब बात फैशन की होती है तो इसमें सिर्फ आपके कपड़े ही नहीं, बल्कि आपके जूते और फुटवियर भी काफी ज्यादा मायने रखते हैं. अगर आपकी हाइट कम है तो आपको कभी भी फ्लैट चप्पल या फिर हैवी जूते नहीं पहनना चाहिए. इस तरह के फुटवियर की वजह से आपकी हाइट और भी ज्यादा कम नजर आने लग जाती है. अगर आपकी हाइट कम है तो आपको हमेशा हल्की हील्स, न्यूड कलर की सैंडल या फिर पॉइंटेड फुटवियर पहनना शुरू कर देना चाहिए. ये आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इस तरह के फुटवियर आपके पैरों को लंबा दिखात हैं और साथ ही आपके लुक को ज्यादा एलिगेंट भी बना देते हैं.
बहुत ज्यादा लेयरिंग करना
अक्सर सर्दियों के फैशन के चक्कर में कई लड़कियां एक साथ कई लेयर्स वाले कपड़े पहनने लग जाती हैं. लेकिन हैवी लेयरिंग की वजह से आपका शरीर और भी ज्यादा हैवी दिखने लग जाता है और साथ ही आपकी हाइट और भी ज्यादा छोटी नजर आने लग जाती हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने लुक को जितना हो सके सिंपल और क्लीन रखें. अगर आपकी हाइट कम है तो आपके लिए एक से दो लेयर्स तक सीमित रहना ही काफी होता है. जब आप इस बात का ख्याल रखते हैं तो आप स्टाइलिश भी लगती हैं और साथ ही आपकी हाइट भी बैलेंस्ड लगती है.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में भी दिखना है कूल, क्लासी और अट्रैक्टिव? आज ही अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
