फेस मास्क लगाने के बाद दिख रहे हैं ये लक्षण? तुरंत हो जाएं सावधान

Face Mask Side Effects: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए नकली या गलत फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा पर जलन, खुजली और रैशेज जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

Face Mask Side Effects: आजकल लोग अपनी स्किन की देखभाल के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं. खासकर महिलाएं अपनी स्किन को तरोताजा और चमकदार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के मास्क लगाती हैं. बाजार में कई तरह के फेस मास्क और ब्यूटी प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए खरीदते हैं. लेकिन कई बार सस्ते या नकली केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचा सकता है. स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार नकली कॉस्मेटिक और फेस मास्क में ऐसे खराब केमिकल होते हैं, जो स्किन को पूरी तरह खराब कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चेहरे पर नकली फेस मास्क लगाने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.

नकली फेस मास्क से होने वाले साइड इफेक्ट्स

गलत या फेक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

  • जलन और लालपन की समस्या: नकली फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन पर तेज जलन, खुजली और लालपन की समस्या हो सकती है. कई बार चेहरे पर छोटे-छोटे रैशेज भी दिखाई देने लगते हैं. अगर केमिकल स्किन को सूट नहीं करते, तो चेहरे पर सूजन भी आ सकती है.
  • एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा: फेक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के कारण स्किन पर दाने और इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. अगर मास्क लगाने के बाद त्वचा में चुभन या सूजन महसूस हो, तो उसे तुरंत धो लें.
  • स्किन बैरियर पर असर: गलत फेस मास्क का इस्तेमाल स्किन के पोर्स और स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाता है. इससे चेहरे पर छोटे-छोटे कट भी लग सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है.

पील ऑफ मास्क का ज्यादा इस्तेमाल भी है नुकसानदायक

चेहरे की गंदगी साफ करने वाले पील ऑफ मास्क को लेकर भी एक्सपर्ट्स ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं:

  • बढ़ सकती है ड्राइनेस: पील ऑफ मास्क का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए ठीक नहीं होता है. बार-बार इसके इस्तेमाल से चेहरे का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और ड्राइनेस काफी बढ़ जाती है.
  • दानों की समस्या: कुछ लोगों की स्किन पर पील ऑफ मास्क हटाने के बाद रेडनेस, एलर्जी और छोटे-छोटे दाने दिखाई दे सकते हैं. ड्राई स्किन वाले लोगों को इसके इस्तेमाल में विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

फेस मास्क चुनते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से ही सही प्रोडक्ट का चुनाव करें.

  • ड्राई और सेंसेटिव स्किन: ऐसी त्वचा वाले लोगों के लिए हाइलूरोनिक एसिड, सेरामाइड, ग्लिसरीन और ओटमील जैसी चीजों वाले फेस मास्क सबसे फायदेमंद माने जाते हैं.
  • ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन: जिन लोगों का चेहरा तैलीय है या जिन पर मुंहासे ज्यादा होते हैं, उन्हें क्ले, नियासिनामाइड और सैलिसिलिक एसिड वाले फेस मास्क चुनने चाहिए.
  • बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए: चेहरे पर झुर्रियों से बचाव और एंटी एजिंग फायदों के लिए विटामिन सी और पेप्टाइड जैसी चीजों वाले हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स सबसे सही माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी चमक, शैंपू से पहले करें बस ये आसान काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >