इन हिल स्टेशन में लें सर्दियों की छुट्टी का मजा, प्रकृति की सुंदरता और रूई जैसे बर्फ देख खिल उठेगा मन

सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का अपना ही मजा है. स्नो बॉल बनाना, स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता. अगर आप भी इन सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का मन बना रहे हैं तो इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दें. आप इन हिल स्टेशन में घूमने जा सकते हैं.

इन सर्दी की छुट्टियों में आप जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान कर सकते हैं. राजौरी में बर्फबारी हो रही है. इसके अलावा कश्मीर गुलमर्ग भी स्वागत के लिए तैयार है.

गुलबर्ग फेमस हिल स्टेशन हैं. यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं. सर्दियों के मौसम में यहां बर्फ की नर्म चादर मन मोह लेती है. पर्यटक स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग का यहां पूरा आनंद लेते हैं.

सर्दी की छुट्टियों में घूमने और स्नोफॉल का मजा लेने के लिए उत्तारखंड भी बहुत अच्छी जगह है. उत्तराखंड का खिरसू हिल स्टेशन भी काफी प्रसिद्ध है. बड़ी संख्या में सैलानी यहां आते हैं. बर्फ की सफेद चादर से ढकी घाटी और देवदार के पेड़ इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं.

उत्तराखंड का ओली हिल स्टेशन भी काफी विख्यात है. सर्दियों में यहां बर्फबारी का सुंदर नजारा दिखाई देता है. ओली में घूमने और देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं. जहां पर्यटक स्कीइंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

सर्दी की छुट्टियों में अगर आप कुछ अलग प्लान कर रहे हैं तो आप लद्दाख भी घूमने जा सकते हैं. धरती के साथ साथ आसमान का भी यहां से सुंदर नजारा दिखाई देगा. लद्दाख काफी ऊंचाई पर स्थित है. बर्फ से सफेद पहाड़, आसमान की तरह नीला दिखने वाली झीलें और आड़ी तिरछी जाती काली सड़कें पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. यह एक ऐसा स्पॉट हैं जहां सालों पर सैलानी घूमने आते हैं.

हिल स्टेशन का नाम आये हिमाचल प्रदेश का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है. हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन हैं. शिमला, मनाली और कुल्लू के अलावा यहां कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेती हैं.

हिमाचल का झाकरी बेहद खूबसूरत जगहों में शुमार है. ठंडों के दिनों में ये जगह बर्फीली चादर से ढक जाती है. यहां प्रकृति का बेहद खूबसूरत रूप दिखाई पड़ता है. प्रकृत की अद्भुत छटा मन मोह लेती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >