Easy Khurma Recipe : आज ही ट्राई करें ये सुपर ईजी खुरमा रेसिपी,मिठास से भरपूर

Easy Khurma Recipe : आज ही ट्राय करें सुपर ईजी खुरमा रेसिपी.कम समय, कम सामग्री और जबरदस्त स्वाद के साथ. जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका.

Easy Khurma Recipe : खुरमा की मिठास और उसकी कुरकुरी टेक्सचर हर किसी को भाती है.अगर आप भी घर पर बिना किसी झंझट के स्वादिष्ट और क्रंची खुरमा बनाना चाहते हैं तो ये सुपर ईजी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. कुछ सरल सामग्री और आसान स्टेप्स की मदद से आप मिनटों में बना सकते हैं यह मिठास से भरी हुई खुरमा. तो चलिए आज ही इस खास रेसिपी को ट्राई करें और अपने परिवार को दें एक अनोखा स्वाद.

सामग्री

  • मैदा (सादा आटा) – 1 कप
  • घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
  • चीनी – ½ कप
  • पानी – ¼ कप (चाशनी के लिए)
  • तेल या घी – तलने के लिए
  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

आटा गूंथना

  • एक बाउल में मैदा लें उसमें घी डालें और दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स करें जब तक कि मोयन अच्छे से मिक्स न हो जाए.
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें (पूरी के आटे जैसा).
  • 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

खुरमा काटना और तलना

  • अब आटे को बेल लें (मोटी रोटी की तरह).
  • चाकू से छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड शेप में टुकड़े काट लें.
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.

चाशनी बनाना

  • एक पैन में आधा कप चीनी और ¼ कप पानी डालें.
  • इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चाशनी एक तार की न हो जाए.
  • चाहें तो इसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिला सकते हैं.

खुरमा में चाशनी मिलाना

  • तले हुए खुरमा को गर्म चाशनी में डालें और जल्दी-जल्दी मिक्स करें ताकि हर टुकड़ा चाशनी में लिपट जाए.
  • 2 से 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें और खुरमा को ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने पर खुरमा कुरकुरा हो जाएगा और चाशनी सूख जाएगी.

Also Read : Jaggery Kheer Recipe: चीनी छोड़िए गुड़ अपनाइए,बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ की खीर

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >