कम समय और कम सामग्री में बनाएं स्वादिष्ट चना प्याज फ्राई

Chana Pyaz Fry: चने से बना मसाला सब्जी तो आपने खूब ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको आसान और कम समय में बन जाने वाली चना प्याज फ्राई बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Chana Pyaz Fry: अगर आप रोज बनने वाली सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट भी तैयार हो, स्वाद से भरपूर भी हो तो चना प्याज फ्राई आपके लिए बेस्ट है. ये रेसिपी कम सामग्री में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने वाला हर कोई तारीफ करेगा. इसे आप रोटी, पराठा, चावल या फिर ऐसे ही चटनी और सलाद के साथ भी सर्व कर सकते हैं. साथ ही अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाए या बच्चों के लिए कुछ अलग बनाना हो, तो चना प्याज फ्राई आपके लिए सही हो सकता है. आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं चटपटी चना प्याज फ्राई कैसे बनाई जाती है?

चना प्याज फ्राई बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना – 1 कप 
  • प्याज – 1 कप 
  • तेल – 1 या 2 चम्मच 
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • हरा धनिया पत्ता – 1 बड़ा चम्मच 
  • नींबू का रस – 2 चम्मच 

चना प्याज फ्राई बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप चने को रातभर पानी भी भिगाकर रखें. इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर छान लें. 
  • अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करें, तेल गरम हो जाने के बाद आप इसमें जीरा डालकर चटकने दें. प्याज को लेकर पतले स्लाइस में काट लें. 
  • इसके बाद आप प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें चना डालें और ढक्कन बंद कर दें.  
  • कुछ देर के बाद हल्दी और नमक डालकर अच्छे से चलाएं. चने को धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें जिससे खाते समय इसका स्वाद बढ़िया लगे. 
  • अब आप आंच बंद करके चने को एक कटोरी में निकाल लें. चने के ऊपर हरा धनिया पत्ता डालकर सजाएं और सबको सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >