Chana Masaala Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी टेस्टी चना मसाला, जानें आसान रेसिपी

Chana Masaala Recipe: अगर आप घर पर ही होटल से भी ज्यादा स्वादिष्ट चना मसाला तैयार करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से ऐसा कर पाएंगी.

Chana Masaala Recipe: चना मसाला एक बेहद लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है, जिसे ज़्यादातर छोले या काबुली चने से तैयार किया जाता है. इसका तीखा और मसालेदार स्वाद हर किसी को भाता है. इसे भटूरे, पूरी, नान या फिर चावल के साथ परोसा जाता है. खास मौके हों या संडे ब्रंच चना मसाला हर टेबल की शान बन जाता है. चना मसाला को हरे धनिए से सजाकर भटूरे, नान या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म भी परोसा जा सकता है और साथ में कटे हुए प्याज और नींबू का टुकड़ा स्वाद को दोगुना कर देता है. तो चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं.

चना मसाला के लिए जरूरी चीजें

  • सफेद काबुली चना – 1 कप रातभर भिगोया हुआ.
  • प्याज – 2 मध्यम साइज बारीक कटे हुए.
  • टमाटर – 2 मध्यम साइज पीसे हुए या बारीक कटे.
  • हरी मिर्च – 1 कटी हुई.
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच.
  • तेल – 2 बड़े चम्मच.
  • घी – 1 चम्मच ऑप्शनल.
  • इन मसालों की पड़ेगी जरूरत.
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच.
  • हल्दी – एक चौथाई चम्मच.
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच.
  • गरम मसाला – आधा चम्मच.
  • चना मसाला – 1 चम्मच ताज़ा या बाज़ार से लिया हुआ.
  • अमचूर पाउडर – आधा चम्मच.
  • नमक – स्वादानुसार.

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Masaledaar Chhole Bhature: रेस्टोरेंट जैसे छोटे भटूरे अब बनेंगे घर पर, बच्चों से लेकर बड़े तक हो जाएंगे उंगलियां चाटने पर मजबूर

चना मसाला बनाने की विधि

  • सबसे पहले रातभर भिगोए हुए चनों को प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी तक पका लें.
  • पकने के बाद चनों को छानकर अलग रख दें और बचा हुआ पानी ग्रेवी में इस्तेमाल करें.
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें।.चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा घी भी मिला सकते हैं.
  • उसमें सबसे पहले बारीक कटे प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें.
  • इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और मसाले डालें. हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, और चना मसाला कुछ प्रमुख मसाले हैं.
  • मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल किनारों से अलग न हो जाए.
  • अब उबले हुए चने डालें और अच्छे से मसाले में मिलाएं.
  • स्वाद अनुसार अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालें.
  • अब आवश्यकता अनुसार चने उबालने वाला पानी डालें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट पकाएं, ताकि चने मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.

ये भी पढ़ें: Oats Idli Recipe: हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो, जानें घर पर ओट्स इडली बनाने का सबसे आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >