Aloo Poha Balls Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट सॉल्यूशन, 10 मिनट से कम में इस तरह बनाएं क्रिस्पी और चटपटा आलू पोहा बॉल्स

Aloo Poha Balls Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ उच्च क्रिस्पी और चटपटा खाना चाहते हैं तो इसके लिए आलू पोहा बॉल्स सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है इसके लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती.

Aloo Poha Balls Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ हल्का-फुल्का और क्रिस्पी खाने का मन हो, तो आलू पोहा बॉल्स एक जबरदस्त ऑप्शन है. यह रेसिपी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इस डिश की एक खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. आलू और पोहे (चिवड़ा) से बनी यह बॉल्स बच्चों की फेवरेट बन जाती है और साथ ही बड़ों को भी चाय के साथ काफी पसंद आती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

आलू पोहा बॉल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा (चिवड़ा) – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज
  • प्याज – 1 मीडियम बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं मावा से भरी क्रिस्पी गुजिया, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

आलू पोहा बॉल्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले पोहे को एक बाउल में लेकर पानी से हल्का सा धो लें और 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गीला ना हो.
  • अब एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए आलू मैश करें और उसमें भीगा हुआ पोहा डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. आप चाहें तो इन्हें अपनी पसंद के शेप में बना सकते हैं.
  • अब कढ़ाही में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर बॉल्स को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या शैलो फ्राय भी कर सकते हैं.
  • गरमा गरम आलू पोहा बॉल्स को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Sweet Potato Toast Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट हो या ईवनिंग स्नैक, बिना ब्रेड सिर्फ 5 मिनट में बनाएं हेल्दी स्वीट पोटैटो टोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >