क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? ये हो सकते हैं फैटी लिवर के शुरुआती संकेत

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में ज्यादा शोर नहीं करती. हमारी रोज की कुछ आदतें ही इसे बढ़ावा देती हैं, लेकिन शरीर समय रहते इसके संकेत देना शुरू कर देता है. अगर इन इशारों को समझ लिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचना आसान हो सकता है.

Fatty Liver Symptoms: आज की बिजी लाइफस्टाइल में फैटी लिवर होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. यह भले ही एक कॉमन प्रॉब्लम है लेकिन इसे नजरअंदाज भी सबसे ज्यादा किया जाता है. अक्सर फैटी लिवर की समस्या हमें बाहर की तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने की वजह से, फिजिकल एक्टिविटीज न करने की वजह से और हद से ज्यादा शराब का सेवन करने की वजह से होती है. फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जिसमें लिवर के अंदर हद से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि जब हमें फैटी लिवर की समस्या होनी शुरू होती है तो इसके कोई क्लियर लक्षण नहीं दिखते हैं. इस वजह से कई बार हम इन्हें अक्सर नॉर्मल थकान या फिर गैस की प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप खुद को फैटी लिवर की समस्या से बचाकर रखना चाहते हैं तो आज की यह अर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने शरीर में दिखे तो आपको इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सभी लक्षण फैटी लिवर की शुरुआत की तरफ इशारा करते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप पूरे दिन के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में थकने लगते हैं या फिर आपके शरीर में ज्यादा मेहनत किये भी कमजोरी महसूस होती रहती है, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आपको फैटी लिवर की प्रॉब्लम होती है, तो आपका शरीर एनर्जी का इस्तेमाल बिलकुल भी सही तरीके से नहीं कर पाता है. यही एक वजह है कि आपको पूरे दिन सुस्ती और थकान लगती रहती है. यह एक कॉमन लक्षण है जो फैटी लिवर होने की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना है तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, जानें बचाव के आसान तरीके

पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन

जब आपके लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है, तो वहां पर आपको थोड़ा सा प्रेशर और भारीपन का भी एहसास हो सकता है. कई बार तो यह दर्द बिलकुल भी तेज नहीं होता है, इसलिए लोग इसे नॉर्मल पेट की समस्या या फिर गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आपको यह प्रॉब्लम बार-बार हो रही है, तो हो सकता है कि आपके लिवर में कोई गड़बड़ी हो.

भूख में कमी और डाइजेशन की समस्या

जब आपको फैटी लिवर की प्रॉब्लम होती है तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी इसका काफी गहरा असर पड़ता है. अगर थोड़ा सा खाने के बाद ही आपका पेट भरा हुआ लग रहा है, आपको भूख कम लग रही है, गैस ज्यादा बनने लगी है या फिर अपच जैसी प्रॉब्लम्स हो रही है तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें ये 5 बातें, कहीं फायदे की जगह हो न जाए आपको भारी नुकसान

वजन का बढ़ना या शरीर में अचानक बदलाव

फैटी लिवर होने पर अक्सर पेट के आसपास चर्बी इकठ्ठा होने लग जाती है. इस वजह से भी आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ता हुआ दिख सकता है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनपर इसका ठीक उल्टा असर देखने को मिलता है. कई लोग बिना किसी कारण के भी अपने वजन को घटता हुआ महसूस कर सकते हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो यह शरीर के मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. आपको इन लक्षणों को कभी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए.

स्किन और आंखों में बदलाव

जब आपका लिवर सही से काम नहीं करता है तो इसका सीधा असर आपकी स्किन और आंखों पर भी देखने को मिलता है. कई बार आपकी स्किन हल्की पीली पड़ने लगती है, आंखों में पीलापन छा जाता है या फिर तेज खुजली होने लगती हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो यह बताते हैं कि आपके लिवर पर प्रेशर बढ़ रहा है और उसके काम करने की कैपेसिटी अफेक्ट हो रही है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >