दूध पीना नहीं पसंद? कैल्शियम की कमी पूरी करें इन 5 देसी चीजों से, हड्डियां रहेंगी मजबूत

दूध पीना पसंद नहीं है या लैक्टोज इनटॉलरेंस की वजह से इससे दूरी बनाकर रखते हैं? जानिए 5 देसी खाद्य पदार्थ, जो कैल्शियम की कमी पूरी करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं.

Calcium Rich Foods: हर किसी को दूध पीना पसंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता, तो कुछ लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance) की वजह से दूध पीने के बाद पेट दर्द, गैस या ब्लोटिंग जैसी परेशानियों का सामना करते हैं. ऐसे में कई लोग यह सोचकर चिंता करने लगते हैं कि कहीं उनके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं हो जाएगी.

अच्छी बात यह है कि कैल्शियम सिर्फ दूध से ही नहीं मिलता. भारतीय रसोई में कई ऐसी देसी चीजें मौजूद हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन ऑप्शन.

रागी (मंडुआ)

रागी कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत मानी जाती है. इसकी रोटी, डोसा, दलिया या चीला बनाकर आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है. नियमित मात्रा में रागी खाना हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

तिल (Sesame Seeds)

छोटे-से तिल पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं. आप इन्हें लड्डू, चटनी, सलाद या दही के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह नाश्ते की टेंशन होगी दूर, घर पर बनाकर रखें Upma Premix

सोया और टोफू

अगर आप दूध नहीं पीते, तो टोफू एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह सोयाबीन से बनता है और कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी देता है. इसे सब्जी, सलाद या सैंडविच में शामिल किया जा सकता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी सब्जियां शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देती हैं. इनमें कैल्शियम के अलावा आयरन और फाइबर भी होता है. इन्हें सप्ताह में कई बार खाने की कोशिश करें.

चना और सफेद राजमा

भुना चना, काबुली चना और सफेद राजमा कैल्शियम के साथ प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करते हैं. इन्हें सलाद, चाट या करी के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, विटामिन D भी है

जरूरी शरीर कैल्शियम का सही इस्तेमाल तभी कर पाता है, जब उसे पर्याप्त मात्रा में विटामिन D भी मिले. इसलिए सुबह की हल्की धूप लें और अगर जरूरत हो, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन D की जांच करवाएं.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे मिलावटी घी और पनीर? इन 5 आसान तरीकों से घर पर करें पहचान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >