DIY Hair Spa at Home: 3 जादुई हैक्स से पाएं पार्लर जैसे मुलायम और रेशमी बाल

DIY Hair Spa at Home: जानें 3 ऐसे जादुई हेयर स्पा हैक्स जो रूखे, बेजान बालों को पार्लर जैसा मुलायम और रेशमी बना देंगे. हर तरह के बालों के लिए आसान घरेलू नुस्खे.

DIY Hair Spa at Home: बालों को हर वक्त मैंटेन करके रखना आज की फास्ट लाइफ में काफी मुश्किल हो गया है. कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी इवेंट में जाना होता है और बाल रूखे और उलझे हुए दिखते हैं और पार्लर जाकर स्पा करने का भी टाइम नहीं होता है.ऐसी प्राॅबल्म से आपको बचाने के लिये हम लाये हैं कुछ जादुई हैक्स जिससे आप मिनटों मुलायम और रेशमी बाल पा सकते हैं.

  • नारियल का दूध : अगर आप रूखे बालों में जान डालना चाहते हैं तो नारियल का दूध आपके लिये परफेक्ट होगा. नारियल के दूध में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को नमी प्रदान करते हैं. आप बाजार से नारियल का दूध ले सकते हैं या फिर नारियल के छिलकों का मिक्सर में पेस्ट बना सकते हैं.नारियल के दूध में 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल, 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं. अच्छी तरह फेंटें. इस क्रीम को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. शैम्पू करने के बाद आपको मुलायम बाल मिलेंगे.
  • एलोवेरा क्रीम : एलोवेरा बालों की चमक वापस लाने में भी मदद करता है. 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल का अर्क और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं.हेयर स्प्रे क्रीम तैयार है। शैम्पू करने के बाद आधे गीले बालों पर इस होममेड क्रीम को लगाएं. 45 मिनट से 1 घंटे के बाद शैम्पू कर लें और आपके बाल होंगे सिल्की और साॅफ्ट.
  • अलसी और चावल की हेयर क्रीम : 2 बड़े चम्मच अलसी और चावल को थोड़े से पानी में उबालें. जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसे कम कर दें. मिश्रण को छान लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर पानी में घुला हुआ, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें.हेयर क्रीम तैयार है. इस क्रीम को भी बालों पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें.अगर आप घर पर हेयर स्पा करते हैं तो बालों को गर्म तौलिये से लपेट सकते हैं.आपको मिलेंगे लंबे और खूबसूरत बाल.

Also Read : Hair Care Tips: अब नहीं दिखेंगे दोमुंहे बाल,बस ये 3 आसान टिप्स अपनाएं

Also Read : Hair Care Tips: आपको अपने बालों को कितनी देर तक करना चाहिए शैम्पू ? जानें यहां

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >