महंगे बॉडी वॉश पर पैसे खर्च करना छोड़ दें, किचन में मौजूद इन 4 चीजों से घर पर बनाएं बेस्ट नेचुरल बॉडी वॉश

DIY Body Wash: अगर आप भी महंगे बॉडी वॉश पर पैसे खर्च करते-करते परेशान हो चुके हैं, तो अब समय है एक आसान और नेचुरल ऑप्शन अपनाने का. आज हम आपको 4 ऐसी किचन की चीजों से बॉडी वॉश बनाना सिखाएंगे, जो आपकी स्किन को रखेगा क्लीन, फ्रेश और ग्लोइंग, वो भी बिना हार्मफुल केमिकल्स के.

DIY Body Wash: आजकल बाजार या फिर सुपरमार्केट में आपको कई तरह के बॉडी वॉश काफी आसानी से मिल जाते हैं. इन बॉडी वॉश की खासियत इनकी खुशबू और पैकेजिंग होती है. अगर आप भी इन दोनों ही चीजों को देखते हुए कोई बॉडी वॉश खरीदते हैं, तो इससे पहले आपको उसके डिब्बे के पीछे लिखे हुए केमिकल्स की लंबी लिस्ट को ध्यान से देखना चाहिए. इन बॉडी वॉश में भरपूर मात्रा में सल्फेट, पैराबेंस और आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से इनके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन का नेचुरल मॉइस्चर छिन भी सकता है. इसके अलावा, इन महंगे और ब्रांडेड बॉडी वॉश का इस्तेमाल हर दिन करना आपकी पॉकेट पर भी हैवी पड़ता है. अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ग्लोइंग, क्लीन और फ्रेश स्किन की चाहत रखते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का होने वाला है. आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में ही मिल जाएंगी और जिनका इस्तेमाल करके आप काफी आसानी से अपने लिए एक नेचुरल और सुरक्षित बॉडी वॉश तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

क्यों खास है यह होममेड बॉडी वॉश?

घर पर बना यह नेचुरल बॉडी वॉश न केवल आपकी स्किन को डीप क्लीन करता है, बल्कि उसे नरिशमेंट भी देता है. दुकानों में मिलने वाले बॉडी वॉश की तरह इसमें कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं होता. यह आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल यानी कि सीबम को भी डैमेज नहीं करता है, जिस वजह से आपकी स्किन की ड्राइनेस भी दूर हो जाती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं तो आपके लिए यह बॉडी वॉश किसी वरदान से कम बिलकुल भी नहीं है. इस बॉडी वॉश की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके घर में हमेशा मौजूद रहती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

बॉडी वॉश बनाने के लिए इन 4 चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • लिक्विड कैस्टाइल सोप या बेबी सोप – यह एक प्लांट-बेस्ड साबुन होता है जो बिना केमिकल के झाग बनाने का काम करता है.
  • कच्चा शहद – शहद आपकी स्किन में मॉइस्चर को लॉक करता है. इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं जो स्किन के दाग और धब्बों को दूर रखते हैं.
  • नारियल या बादाम का तेल – यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उसे बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है.
  • विटामिन ई ऑयल या एसेंशियल ऑयल – विटामिन ई आपकी स्किन को नरिशमेंट देता है और बॉडी वॉश को खराब होने से बचाता है. वहीं, एसेंशियल ऑयल इसे एक बेहतरीन खुशबू देता है.

नेचुरल बॉडी वॉश बनाने का सबसे आसान तरीका

इसे बनाना इतना आसान है कि इसमें आपको 5 मिनट से भी कम समय लगेगा. सबसे पहले एक साफ कांच का बाउल या कोई खाली बोतल लें. अब इसमें आधा कप लिक्विड कैस्टाइल सोप डालें. इसके बाद, इसमें एक-चौथाई कप कच्चा शहद और दो बड़े चम्मच नारियल या बादाम का तेल मिलाएं. लास्ट में, इसमें विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल मिला लें, या फिर अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 10 से 12 बूंदें डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से चम्मच की मदद से हिलाएं या बोतल को बंद करके जोर से शेक करें, ताकि सब कुछ आपस में अच्छे से मिल जाए. सिर्फ इतना करने से ही आपका पूरी तरह से नेचुरल, खुशबूदार और बजट-फ्रेंडली होममेड बॉडी वॉश तैयार हो जाता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका और सावधानी

जब भी आप नहाने जाएं, इस बोतल को एक बार अच्छी तरह से हिला लें. ऐसा इसलिए क्योंकि नेचुरल चीजें समय के साथ नीचे बैठ सकती हैं. थोड़ा सा बॉडी वॉश अपने लूफा या हाथों पर लें और पूरे शरीर पर मलें. यह हल्का सा झाग बनाएगा और आपकी स्किन को एक मखमली अहसास देगा. इसके बाद पानी से पूरे शरीर को अच्छी तरह से धो लें. क्योंकि इसमें कोई आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए इसे सीधे पानी के कॉन्टैक्ट से दूर रखें और एक से दो महीने के अंदर इसका इस्तेमाल कर लें.

ये भी पढ़ें: महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >