Dirtiest Indian Railway Stations: ये हैं भारत के 10 सबसे गंदे रेलवे स्टेशन

Dirtiest Indian Railway Stations: आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 ऐसे रेलवे स्टेशंस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सबसे गंदे रेलवे स्टेशन का खिताब मिल चुका है.

Dirtiest Indian Railway Stations: इंडियन रेलवे पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां के कुछ रेलवे स्टेशंस अपने यूनिक खूबियों की वजह से दुनियाभर में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े प्लैटफॉर्म के लिए भी जाना जाता है।बता दें भारत में मुख्य रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन शामिल हैं. आज की यह आर्टिकल उन रीडर्स के लिए काफी मजेदार होने वाली है जो भारत के टॉप 10 स्पॉट्स को जानने में दिलचस्पी रखते हैं. आज हम आपको मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार भारत के 10 ऐसे रेलवे स्टेशंस के बारे में बताने वाले हैं जो कि, सबसे गंदे रेलवे स्टेशन की केटेगरी में आते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

कैसे होता है इनका चुनाव

डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के अलावा, क्यूसीआई एक्सेसर्स ने यह निर्धारित करने के लिए 1.2 मिलियन ट्रैवलर्स से कमेंट्स इकठ्ठा कीं कि भारत में कौन से रेलवे स्टेशन सबसे साफ और गंदे थे. रिवेन्यू क्रिएशन के अनुसार, रैंकिंग ने लगातार तीसरे साल इंडियन रेलवे स्टेशनों को कई अलग-अलग केटेगरी में क्लासिफाइड किया है. जो केटेगरी जारी की गयी उसमें A1 केटेगरी में 75 रेलवे स्टेशनों को रखा गया. यह सभी स्टेशन सालभर में 75 करोड़ से ज्यादा पैसंजर इनकम जूता लेती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें 332 ऐसे भी स्टेशन हैं जिन्हें A स्टेशन की केटेगरी में रखा गया है. ऐसा इसलिए भी किया गया है क्योंकि, वे सालाना पैसंजर से इनकम के तौर पर 6 से लेकर 50 करोड़ रुपये के बीच जेनरेट करते हैं.

ये हैं भारत के 10 सबसे गंदे रेलवे स्टेशन

भारत के 10 गंदे स्टेशनों की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है
तमिल नाडु का पेरुंगलतूर
तमिल नाडु का गिंडी
दिल्ली सदर बाजार
तमिल नाडु का वेलाचेरी
तमिल नाडु का गुडुवांचेरी
तमिल नाडु का सिंगरपेरुमाल कोविल
केरला का ओट्टापलम
तमिल नाडु का पझावंतंगल
बिहार का अररिया कोर्ट
उत्तर प्रदेश का खुर्जा

ओट्टापलम सबसे गंदे स्टेशनों में से एक
साउथ इंडिया का ओट्टापलम सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में से एक है। हमें यह बताना चाहिए कि यह रेलवे स्टेशन केरल राज्य का एकमात्र रेलवे स्टेशन है. भारतीय रेलवे रेल स्वच्छ पोर्टल के मुताबिक यह स्टेशन सबसे गंदे स्टेशनों में से एक है.

शाहगंज रेलवे स्टेशन

बता दें उत्तर प्रदेश में बहुत सारे ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिन्हें गंदा माना जाता है. क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के एक न्यूज आर्टिकल के अनुसार, शाहगंज रेलवे स्टेशन सबसे गंदे स्टेशनों (रेलवे मंत्रालय) में से एक है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मथुरा और कानपुर सेंट्रल स्टेशन सबसे गंदे स्टेशनों में से हैं. संयोग से, कानपुर भी सबसे गंदे शहरों में से एक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >