गर्मी के मौसम में डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह 3 साग, फायदे इतने कि थाली भरकर हर दिन खाएंगे

Diabetic Patients diet: शुगर के मरीजों के लिए कुछ साग बहुत फायदेमंद होती हैं क्योंकि ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. आज हम ऐसे सागों सागों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन मरीजों के लिए अमृत है.

Diabetic Patients Diet: भारत समेत पूरी दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पूरी दुनिया में 82 करोड़ से अधिक लोग शुगर के मरीज हैं. इनमें से एक से चौथाई मरीज के केवल भारत के हैं. ये आंकड़े 2022 में प्रकाशित लैसेंट जर्नल के हैं. इसकी बड़ी वजह अच्छे लाइफस्टाइल का न होना और अनियंत्रित खान पान है. शुगर के मरीज अक्सर इसे कंट्रोल करने के बारे में सोचते रहते हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पाता होता है कि क्या खाने से शुगर कंट्रोल हो सकता है. ऐसे मरीजों को हम कुछ ऐसे साग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ गर्मियों में मिलता है और इसे खाने से शुगर भी कंट्रोल रहता है.

Also Read: व्हिस्की पीने के ये फायदे जान गये तो बीयर को हाथ नहीं लगायेंगे आप

पालक साग

पालक साग एक ऐसा साग है जो 12 महीने मिलता है. इसमें आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और फाइबर शुगर को कंट्रोल करता है.

चौलाई का साग

चौलाई के साग में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है. यह मधुमेह के रोगियों के लिए अधिक फायदेमंद है.

करेला का पत्ता

करेले की तरह इसके पत्तों में भी ब्लड शुगर को कम करने वाले तत्व होते हैं. साथ ही इसमें विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.

Also Read: लड़की को व्हाट्सएप पर करना है इंप्रेस तो ऐसे करें चैट, कुछ दिनों बाद कहेगी- I Love You Jaan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >