'Delhi Police से साथ में मार खाने चलोगी?' कॉफी डेट नहीं, अब Jantar Mantar पर हो रही हैं डेट्स, Gen Z का नया 'Protest Date' ट्रेंड वायरल

Jantar Mantar Protest Date: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. Gen Z के युवा अब कैफे और मूवी डेट की जगह 'प्रोटेस्ट डेट' को चुन रहे हैं, जहां वे अपने साथी के साथ किसी सोशल मुद्दे के समर्थन में शामिल हो रहे हैं.

Jantar Mantar Protest Date: दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों सिर्फ प्रोटेस्ट की वजह से ही नहीं, बल्कि एक नए सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण भी चर्चा में है. Gen Z के कई युवा अब कैफे या मूवी डेट की बजाय "प्रोटेस्ट डेट" को पसंद कर रहे हैं. यानी जिस सामाजिक मुद्दे पर वे भरोसा करते हैं, उसके समर्थन में अपने पार्टनर या दोस्त के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं.

एक वायरल रील से शुरू हुई चर्चा

इस ट्रेंड की चर्चा तब शुरू हुई, जब न्यू दिल्ली के 21 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी यश चंद्रा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "Vaishali की कोई Baddie protest date पर चलेगी?" कुछ ही घंटों में यह रील वायरल हो गई और उन्हें सैकड़ों मैसेज मिलने लगे.

सोशल मीडिया पर छाए मजेदार पोस्ट

रील वायरल होने के बाद कई लोगों ने भी इसी तरह के पोस्ट शेयर किए. किसी ने लिखा, "Delhi Police से साथ में मार खाने चलोगी?" तो किसी ने पूछा, "Protest date पर चलोगे?" वहीं एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने पार्टनर के साथ प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर करते हुए इसे "100/10 affordable date idea" बताया.


Gen Z Protesters

युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

बिहार की रहने वाली और दिल्ली में पढ़ाई (Jantar Mantar Protest Date) कर रही स्वास्तिका चंद्रा ने बताया कि इस बार उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने कैफे जाने की बजाय जंतर-मंतर जाने का फैसला किया. उनका कहना है कि वे साथ समय बिताना चाहते थे और उस मुद्दे के सपोर्ट में भी खड़े होना चाहते थे, जिस पर दोनों की एक जैसी सोच है.

यह भी पढ़ें: तिलकामांझी चौक पर उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम व पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; कई चोटिल

Gen Z के लिए डेट से ज्यादा 'Same Vibe' हुई जरूरी

नौकरी कर रहे शुभम बिरला ने बताया कि पहले वह प्रोटेस्ट में जाने के सपोर्ट में नहीं थे. लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के बाद उन्होंने भी जंतर-मंतर जाकर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया. उनका मानना है कि किसी सोशल मुद्दे पर एक-दूसरे का साथ देना रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

प्रोटेस्ट में बन रही हैं नई दोस्तियां

गुरुग्राम की 24 साल के धारा शर्मा जो सोशल मीडिया प्रोफेशनल है उन्होंने ने बताया कि वह अकेले प्रदर्शन में गई थीं. वहां उनकी कई लोगों से बातचीत हुई और कुछ नई दोस्तियां भी बन गईं. उनके अनुसार, Same Vibes रखने वाले लोगों से मिलना एक अच्छा अनुभव रहा.

जब सोच मिले, तभी बनती है बात

हालांकि, जंतर-मंतर आने वाले ज्यादातर लोग प्रोटेस्ट में अपनी मांगों और विचारों को रखने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा "प्रोटेस्ट डेट" ट्रेंड यह दिखाता है कि आज के कई यंगस्टर के लिए रिश्तों में सिर्फ साथ घूमना-फिरना ही नहीं, बल्कि एक जैसी सोच, Same Vibes और सोशल मुद्दों पर एक-दूसरे का साथ देना भी उतना ही जरुरी हो गया है.

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कचहरी चौक पर आजाद विकास पार्टी और राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >