Dal Makhani Recipe: वीकेंड पर अगर आप भी लंच या डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं. इस डिश का गाढ़ा और क्रीमी टेक्सचर खाने में टेस्टी लगता है. दाल मखनी को आप पुलाव, रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं. दाल मखनी बनाने के लिए आप मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
दाल मखनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- उड़द दाल- 1 कप
- राजमा- 1 मुट्ठी
- लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- प्याज- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
- बटर- 50 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 1.5 चम्मच
- टमाटर- 2-3 पेस्ट बना लें
- नमक- स्वादानुसार
तड़के के लिए
- बटर- 20 ग्राम
- लहसुन- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
दाल मखनी को कैसे तैयार करें?
- उड़द दाल और राजमा को अच्छे से धो लें. अब राजमा और दाल को आप कुकर में डाल दें. कुकर में आप 3-4 कप पानी को डाल दें. फिर इसमें प्याज को डाल दें. इसके बाद अदरक और लहसुन को डाल दें.
- इसे 8 सीटी आने तक पका लें. इसके बाद आप कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को थोड़ा मैश कर लें.
- अब एक पैन में बटर को डालें. इसमें लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. फिर टमाटर का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें. दाल को इसमें डाल दें.
- अब नमक डाल दें. दाल को कम से कम 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें.
- तड़का तैयार करने के लिए आप एक छोटे पैन में बटर को डालें. इसके बाद आप लहसुन को डालकर भूनें. फिर कसूरी मेथी को डाल दें. इस तड़का को आप दाल में डाल दें. अब इसके ऊपर क्रीम डालकर मिक्स करें. इस तरह से आप दाल मखनी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स
