शाम के नाश्ते में धमाल मचाएंगे क्रिस्पी और क्रीमी दही ब्रेड रोल्स, जानें आसान रेसिपी

Dahi Bread Rolls: शाम के नाश्ते में कुछ खास और इंस्टैंट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं? यह रेसिपी आपको एक ऐसा टेस्टी ऑप्शन देती है जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होता है. मसालों और क्रीमी टेक्सचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देता है.

Dahi Bread Rolls: शेफ कुणाल कपूर की दही ब्रेड रोल्स रेसिपी एक बहुत ही आसान और टेस्टी स्नैक है, जिसे आप कभी भी घर पर बना सकते हैं. यह खासकर मेहमानों के लिए या शाम के नाश्ते में बनाने के लिए एक परफेक्ट डिश मानी जाती है. बाहर से ये रोल्स बिल्कुल क्रिस्पी और गोल्डन होते हैं, जबकि अंदर से यह बहुत ही सॉफ्ट, क्रीमी और मसालेदार लगते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है. अगर आप घर पर कुछ नया और इंस्टैंट बनने वाला स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है.

दही ब्रेड रोल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको कुछ मुख्य चीजें जैसे कि दही, ब्रेड और सब्जियों की जरूरत पड़ेगी. इसमें दही को पहले अच्छे से छानकर गाढ़ा हंग कर्ड बनाया जाता है. फिर उसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक, काली मिर्च, भुना जीरा और चीज मिलाया जाता है. इसके अलावा ब्रेड स्लाइस और तेल का इस्तेमाल रोल्स को फ्राई करने के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

दही ब्रेड रोल्स बनाने की आसान रेसिपी

  • दही ब्रेड रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले दही को कपड़े या छलनी में डालकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए और गाढ़ा दही तैयार हो जाए.
  • इसके बाद इसमें सभी कटे हुए मसाले और चीज मिलाकर एक टेस्टी मिक्सचर तैयार कर लें.
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस को बेलकर पतला करें और उसमें यह मिश्रण डालकर रोल बना लें.
  • अब इन रोल्स को तेल में लाइट गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
  • गर्मागर्म दही ब्रेड रोल्स तैयार हैं, जिन्हें आप चटनी या डिप के साथ सर्व कर सकते हैं.

प्याज इमली की चटनी बनाने की रेसिपी

प्याज इमली की चटनी बनाने इमली को गरम पानी में भिगोकर उसका पल्प निकालें. इसके बाद उसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, जीरा, चीनी, धनिया और उबले आलू मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. यह चटनी इन रोल्स के साथ बहुत ही टेस्टी लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >