हर बार सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाना चाहते हैं? ये 5 ट्रिक्स जरूर आएंगी आपके काम

Cooking Tips: रोटी बनाना आसान लगता है, लेकिन परफेक्ट रोटी बनाना एक कला है. अगर आप भी हर दिन टाइट, सूखी हुई और न फूलने वाली रोटियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाएंगे तो आपकी रोटी हर बार सॉफ्ट और फूली-फूली बनेगी

Cooking Tips: रोटी एक ऐसी चीज है जिसे हम अपनी डेली डाइट में कभी न कभी शामिल करते ही हैं. वैसे तो रोटियों को बनाते हुए जब हम देखते हैं, तो ये हमें काफी आसान और बिना मेहनत का काम लगता है, लेकिन जब बात खुद रोटियां बनाने की होती है तो हम कभी इन्हें टाइट बना देते हैं, तो कभी बिलकुल सूखी हुई और न फूलने वाली. अगर आपकी भी आये दिन यही समस्या रहती है, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान कुकिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से सॉफ्ट, खाने लायक और फूली-फूली रोटियां बना सकेंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

सही तरीके से गूंथें आटा

अगर आप सॉफ्ट रोटियां बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत आपको आटे को सही तरीके से गूंथने से करनी चाहिए. जब आप आटे को गूंथ रहे होंगे, तो उसमें काफी धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आटा न ज्यादा टाइट हो और न ही ज्यादा ढीला. आटे को गूंथने के बाद इसे कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो रोटियां पहले की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं.

यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स

आटे में थोड़ा सा तेल या घी मिलाएं

जब आप आटे को गूंथ रहे हों, तो उस समय उसमें एक चम्मच तेल या फिर घी जरूर मिला दें. आपके ऐसा करने से रोटियां बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं. अगर आपसे टाइट रोटियां ही बनती हैं तो आपको एक बार इस ट्रिक को जरूर अपनाना चाहिए.

बेलते समय भी रखें ख्याल

जब आप रोटियों को बेल रहे हों, तो उस समय आपको ड्राई फ्लोर यानी कि सूखे हुए आटे का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करेंगे तो रोटियां काफी ज्यादा टाइट बन सकती है. आपको रोटियां हमेशा ही हल्के हाथों और बराबर मोटाई में बेलनी चाहिए. जब रोटियां हार्ट तरफ से एक बराबर मोटी होती है, तो वह बाउट ही अच्छी तरह से फूलती है.

यह भी पढ़ें: सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस

तवे को सही तरीके से गरम करें

अगर आप रोटियां बना रहे हैं, तो आपको तवे को भी बिलकुल ठीक तरीके से गर्म जरूर करना चाहिए. अगर आप सही तरीके से गर्म न किये हुए तवे पर रोटियां पकाने की कोशिश करेंगे तो वह टाइट बनी बनेगी और सही से फूलेगी भी नहीं. वहीं, अगर तवा काफी ज्याद गर्म होगा तो रोटियां आसानी से जन जाएंगी. तवे को हमेशा ही मीडियम आंच पर गर्म करें और उसके बाद ही उसमें रोटियां डालें.

सही तरीके से रोटियों को सेंकें

जब आप रोटियों को तवे पर डालें, तो सके बाद पहले एक साइड को हल्के और अच्छे तरीके से पकने का मौका दें. इसके बाद उसे दूसरी तरफ पलट दें. जब दूसरी साइड पर भी हल्के और भूरे रंग आने लगे तो उसे सीढ़ी आंच पर फुलाने की कोशिश करें. अगर आप रोटियों की गैस पर नहीं फुला रहे हैं, तो एक कपड़े या फिर चिमटे की मदद से उसे हल्के-हल्के हाथों से दबाएं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >