Cleaning Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में हमारे घरों में पंखों और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने ही वाला है. पंखे और कूलर ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं जिन्हें अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो इनकी सफाई का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए. कई बार लंबे समय तक इस्तेमाल न होने की वजह से इनमें धूल, मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती हो, जिसकी वजह से ये सही से काम भी नहीं कर पाते हैं और कई बार समय से पहले खराब भी हो जाते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आपको हर कुछ समय में इन्हें अच्छे से साफ करते रहना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान और कारगर तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मिनटों में ही पंखों और कूलर की सफाई कर लेंगे। तो चलिए इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
पंखों की सफाई से पहले रखें इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप पंखे की सफाई करते समय किसी भी तरह की दुर्घटना से बचना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. दुर्घटना से बचने के लिए सबसे पहले स्विच को बंद करना आपके लिए जरूरी हो जाता है. इसके अलावा अगर आप कमरे में धूल और मिट्टी को फैलने से बचाना चाहते हैं तो जमीन पर एक पुराना अखबार या फिर कपड़ा जरूर बिछा दें. पंखे की सफाई करने के लिए सूखे और हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट होता है.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
पिलो कवर से करें पंखे की सफाई
पंखे की सफाई करने के लिए पिलो कवर यानी कि तकिये के कवर का इस्तेमाल करना सबसे फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आपको पंखे के एक-एक ब्लेड को तकिये के कवर के अंदर डालकर उसे धीरे-धीरे बाहर की तरफ खींचना है. जब आप ऐसा करते हैं तो पंखे में मौजूद धूल, कवर के अंदर की गिरती है और जमीन पर नहीं गिरती. इसके बाद आपको हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करना है पंखे के ब्लेड को पोंछ देना है.
साबुन के पानी से भी कर सकते हैं सफाई
अगर पंखे लंबे समय से साफ नहीं हुए हैं और उसमें गंदगी जम गयी है, तो उसे साफ करने के लिए आपको हल्के साबुन के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एक बाल्टी में हल्के साबुन के पानी का घोल तैयार कर लेना है और फिर उसमें कपड़े को भिगो लेना है. अब इस कपड़े के धीरे-धीरे पंखे के ब्लेड को साफ करें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो. अगर कपड़ा ज्यादा गीला होगा, तो पानी पंखे के मोटर को खराब कर सकता है.
कूलर की सफाई क्यों है जरूरी?
अगर आप कूलर का इस्तेमाल कमरे को ठंडा करने के लिए करते हैं, तो आपको इसकी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप रेगुलर इसकी सफाई नहीं करते हैं, तो इसमें धूल, कीचड़ और बैक्टीरिया बढ़ने लग जाते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से उसमें से बदबू भी आने लगती है.
कूलर को साफ करने का क्या है आसान तरीका?
कूलर की सफाई करने के लिए सबसे पहले आपको उसके प्लग को स्विच बोर्ड से बाहर खींच लेना है और साथ ही उसमें मौजूद पानी को पूरी तरह से बाहर निकाल लेना है. इसके बाद आपको साफ पानी की मदद से कूलर की टंकी को अच्छे से साफ करना है. अगर आपको लगता है कि टंकी में ज्यादा गंदगी जमा हो गयी है, तो साबुन या फिर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके इसे साफ कर लें. इसके अलावा कूलर के पंखे और जाली की सफाई एक ब्रश या फिर सूखे कपड़े की मदद से करें. अगर कूलर के कूलिंग पैड बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं तो उन्हें पानी से धोकर सुखा लें या अगर जरूरत पड़े तो उन्हें बदल भी दें.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम
