Cleaning Hacks: मिनटों में आसानी से साफ होंगे स्टील के बर्तनों में लगे जिद्दी दाग और धब्बे, नए से ज्यादा चमकने लगेंगे पुराने बर्तन

Cleaning Hacks: अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी स्टील के बर्तनों में लगे जिद्दी दाग और धब्बों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप इन दाग और धब्बों से मिनटों में आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

Cleaning Hacks: स्टील के बर्तनों में अगर दाग और धब्बे लग जाएं तो उन्हें सही से साफ करना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है. कई बार तो ये दाग-धब्बे इतने ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं कि घंटों रगड़ने के बाद भी इनसे छुटकारा पाना नामुमकिन लगता है. अगर आपके किचन में मौजूद स्टील के बर्तनों से दाग नहीं छूट रहे हैं और आप अब हार मान चुके हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपको इन जिद्दी दाग और धब्बों से मिनटों में आसानी से छुटकारा मिल जाएगा. चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

अगर आपने हर तरीका अपना लिया है लेकिन फिर भी आपको स्टील के बर्तनों में लगे इन जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको नींबू और नमक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको एक नींबू को बीच से काट लेना है और उसपर थोड़ा सा नमक छिड़क देना है. अब इस नींबू के टुकड़े से बर्तन को अच्छे से घिसना है. करीबन 10 मिनट बाद बर्तन को गुनगुने पानी से धोने पर वह नए जैसा चमकने लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: Cleaning Hacks: गंदे और पीले पड़े प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चुटकियों में चमकाएं, बिना एक पैसा खर्च किये बनाएं नए जैसा

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

गर्म पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल

अगर बर्तनों पर लगे दाग और धब्बे काफी ज्यादा जिद्दी हैं ऐसे में आपको गर्म पानी और डिटर्जेंट का साथ में इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले आपको इन गंदे बर्तनों को गर्म पानी में डुबो देना है और फिर ऊपर से बर्तन देने वाले लिक्विड को उसमें डाल देना है. करीबन 30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद स्क्रबर की मदद से बर्तनों को अच्छे से रगड़ें. अब आपको ये पुराने बर्तन भी नए जैसे लगने लगते हैं.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में ही मिल जाएगी. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इस बेकिंग सोडा की मदद से भी आप स्टील के इन बर्तनों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा ले लेना है और उसे थोड़े से पानी में मिलाकर एक गधा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको दाग वाली जगह पर इस पेस्ट को रगड़ना है और 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. अंत में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हुए बर्तनों को धो लेना है.

यह भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >