Christmas Rum Cake Recipe: क्रिसमस पर बनाएं रम केक, यहां देखें आसान रेसिपी

Christmas Rum Cake Recipe: क्रिसमस में रम केक (Rum Cake) सबसे खास होते हैं. रम केक क्रिसमस के लिए दुनिया भर में तैयार किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय केक में से एक है. यहां देखें क्रिसमस पर रम कप केक बनाने की विधि

Christmas Rum Cake Recipe:  क्रिसमस का त्योहार नजदीक है. रविवार 25 दिसंबर को ये पर्व दुनिया भर में मनाया जाएगा. क्रिसमस (Christmas 2021) पर अगर केक की बात न हो, तो त्योहार का मज़ा फीका है. ऐसे में रम केक (Rum Cake) सबसे खास होते हैं. रम केक क्रिसमस के लिए दुनिया भर में तैयार किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय केक में से एक है. यहां देखें क्रिसमस  पर रम कप केक बनाने की विधि

सामग्री

  • चार चम्मच ब्लैक रम

  • एक चम्मच ब्राउन शुगर

  • आधा कप चीनी

  • एक चम्मच बेकिंग पाउडर

  • एक चौथाई बटर मिल्क

  • एक चौथाई कप रातभर भिंगोए हुए बादाम

  • आधा कप बटर

  • एक कप केक मिक्स

  • 2 अंडे

  • एक चुटकी नमक

बनाने की विधि –

  • डेढ़ चम्मच रम, बटर, शुगर, मैदा, बेकिंग पाउडर, अंडे, बटर मिल्क और नमक को एक बड़े कटोरे में अच्छी तरह मिला लें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण स्मूद हो जाना चाहिए.

  • इस मिश्रण में किशमिश को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिलाकर मफिन पैन में डाल दें.

  • इस पैन को प्री-हीटेड पैन में डाल दें. इसके बाद 175 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए रख दें. इस बीच ढाई चम्मच रम और ब्राउन शुगर को एक पैन में हल्की आंच पर गर्म कर लें.

  • इसे लगातार चलाते रहें ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए. अब आंच बंद करके इसे किनारे रख दें.

  • पैन को अवन से निकालें और सारे कप केक्स में एक-एक छेद कर दें. अब रम सिरप को इसमें डाल दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >