Cheesy Aaloo Paratha: बिना ज्यादा मेहनत बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चीजी आलू पराठा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी

Cheesy Aaloo Paratha: अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ बेहद ही स्वादिष्ट और यमी डिश तैयार करने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर उनके लिए और कुछ नहीं हो सकता है. आप उन्हें चीजी आलू पराठा नाश्ते से लेकर लंच में किसी भी समय दे सकते हैं.

Cheesy Aaloo Paratha: अगर आप पराठा खाने के शौकीन हैं और रोज़मर्रा के सादे पराठों से बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. आज हम आपको चीजी आलू पराठा बनाने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं. इसका अनोखा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा. चीज और आलू का मेल इस पराठे को और भी खास बना देता है. इसे आप ब्रेकफास्ट में, लंच में या फिर बच्चों के टिफिन में भी परोस सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे तैयार करने का सबसे आसान तरीका.

जरूरत की चीजें

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • उबले हुए आलू- 4 मीडियम आकार के
  • मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • तेल या घी- पराठा सेकने के लिए

ये भी पढ़ें: Raw Mango Paratha Recipe: बच्चों को लंच में खिलाएं कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

चीजी आलू पराठा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें.
  • मैश किए हुए आलू में कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें. इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए.
  • अब गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • आटे की लोइयां बना लें और हर लोई को बेल लें.
  • अब बीच में आलू और चीज़ का तैयार मिश्रण रखें और चारों ओर से मोड़कर बंद कर दें.
  • इसे हल्के हाथों से बेल लें ताकि मिश्रण बाहर न निकले.
  • गर्म तवे पर थोड़ा सा घी या तेल डालें और पराठे को दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • आपका गरमा-गरम और चीज़ी आलू पराठा तैयार है. इसे ताज़ी दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >