Chanakya Niti : महिलाओं के इन खास गुणों पर पुरुष होते हैं मोहित,तारीफ किए बिना नहीं रहते

Chanakya Niti : आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में जिनका उल्लेख चाणक्य नीति में किया गया है.

Chanakya Niti: महान विद्वान आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों के जीवन को दिशा देती हैं. उनकी नीतियों ने न सिर्फ व्यक्तित्व को सशक्त किया बल्कि जीवन में सफलता के मार्ग भी दिखाए है. चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी महिलाओं का भी उल्लेख किया है जिनके गुणों के सामने न केवल पुरुष बल्कि पूरी दुनिया भी झुक जाती है.आचार्य चाणक्य के अनुसार ये महिलाएं ऐसे गुणों से परिपूर्ण होती हैं जो उन्हें असाधारण बनाते हैं. आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में जिनका उल्लेख चाणक्य नीति में किया गया है.

  • हिम्मती महिलाएं : आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों से अधिक हिम्मत वाली होती हैं. अपनी साहसिकता और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ वे बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी आसानी से पार कर जाती हैं. ऐसे में हिम्मत से भरपूर महिलाएं पुरुषों को आकर्षित करती हैं और उनके सामने अक्सर पुरुष झुक जाते हैं.
  • समझदार महिलाएं : चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि महिलाएं अक्सर पुरुषों से ज्यादा समझदार और सुलझी हुई होती हैं. उनकी समझदारी उन्हें हर परिस्थिति का सही हल खोजने में मदद करती है.जब पुरुष गंभीर स्थितियों को संभालने में नाकाम होते हैं तो महिलाएं अपनी सूझबूझ से उन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेती हैं.
  • दयालु महिलाएं : आचार्य चाणक्य का मानना था कि महिलाएं स्वभाव से भावुक और दयालु होती हैं. उनका यह गुण पुरुषों के सामने एक विशेष स्थान रखता है. हिम्मत और साहस के साथ-साथ उनका दयालु स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग बनाता है और यही गुण पुरुषों को उनके सामने झुकने पर मजबूर करता है.
  • साफ दिल वाली महिलाएं : चाणक्य नीति के अनुसार जिन महिलाओं में माफी की प्रवृत्ति होती है उनका दिल बहुत बड़ा होता है. ऐसे लोग अपने दिल में किसी प्रकार का द्वेष नहीं रखते और वे किसी भी हालात में दूसरों को माफ कर देते हैं. इस तरह की महिलाओं के सामने पुरुष अपने अहंकार को छोड़कर झुक जाते हैं क्योंकि उनका दिल शुद्ध और विशाल होता है.

Also Read : Chanakya Niti for Successful Life : चाणक्य की सफलता पाने के 3 रहस्यमयी मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >