आपकी ये एक छोटी सी गलती आपको बना सकती है दूसरों के हाथों की कठपुतली, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम?

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी आदत ही आपको दूसरों के हाथों की कठपुतली बना सकती है? अगर आप भी हर बात किसी से शेयर कर देते हैं, तो यह बात आपके लिए बेहद जरूरी है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे बड़े ज्ञानी, बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक और पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहराई से समझ थी. सदियों पहले उनकी कही गई बातें हमें आज के समय में भी एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. उनकी कही गई बातों को आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने एक ऐसी आदत या गलती का भी जिक्र किया है, जो हममें से बहुत से लोगों में होती तो हैं लेकिन हम इन्हें समझ नहीं पाते हैं और नजरअंदाज करते चले जाते हैं. यह एक आदत देखने में भी बहुत ही साधारण और छोटी सी लगती हैं, लेकिन यही हमें दूसरों का गुलाम बना सकती हैं और हमारी जिंदगी का रिमोट कंट्रोल दूसरों के हाथ में भी दे सकती हैं.

आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गई इसी एक आदत के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपको अपनी गलती साफ दिखाई देने लगेगी. तो चलिए इस आदत और गलती के बारे में जानते हैं ताकि दूसरे आपको आसानी से अपना गुलाम न बना पाए.

chanakya niti on sharing everything with others

कौन सी है यह एक सबसे बड़ी गलती?

अब आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि आखिर वह कौन सी गलती या आदत है, जो आपको दूसरों का गुलाम बना सकती है. बता दें कि यह आदत कोई और नहीं, बल्कि अपनी हर बात और अपने सारे सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर कर देना या फिर जरूरत से ज्यादा बोलना है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपको भी अपने दिल की हर एक बात दूसरों के सामने बोलने की आदत है, तो आप अनजाने में ही सही, लेकिन अपनी जिंदगी का पूरा कंट्रोल दूसरों के हाथों में दे देते हैं.

ये भी पढ़ें: कब मांगनी चाहिए माफी और कब बिना कुछ कहे तोड़ देना चाहिए रिश्ता? चाणक्य से सीखें खुशहाल जीवन जीने की सही कला

दूसरों को अपनी कमजोरी बता देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप किसी और के सामने अपने इमोशंस, डर, अपनी कमियों और अपने फ्यूचर प्लान्स शेयर कर देते हैं, तो सामने वाले इंसान को आपकी सबसे बड़ी कमजोरी पता चल जाती है. चाणक्य के अनुसार दुनिया में हर एक इंसान जिससे आप बात कर रहे हैं या मिल-जुल रहे हैं, वह आपका सच्चा दोस्त नहीं हो सकता है. जब किसी चालाक इंसान को आपकी कमजोरियों और आपके अंदर के डर के बारे में पता चल जाता है, तो वह सही मौका मिलते ही उसी बात का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. जब आप अपनी हर एक बात सामने वाले को बता देते हैं, तो आप खुद ही उसे मौका देते हैं खुद को परेशान और कंट्रोल करने का.

इमोशनल ब्लैकमेल और दूसरों के इशारों पर चलना

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग अपनी हर एक बात दूसरों से शेयर कर देते हैं, उन्हें लोग बहुत ही आसानी से बेवकूफ भी बना लेते हैं. जब किसी को भी यह पता चल जाता है कि आपको किस बात या फिर चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है या फिर आपको कौन सी चीज सबसे ज्यादा प्यारी है, तो वह इनका इस्तेमाल करके आपको काफी आसानी से इमोशनली ब्लैकमेल भी करने लगता है. दूसरों से अपनी हर एक बात शेयर करने की आदत की वजह से आपको दूसरों की बातें मजबूरी में माननी पड़ जाती हैं. सबसे बुरी बात तो यह है कि ऐसा होने के बावजूद भी आपको यह समझ में नहीं आता है कि आप उसके जाल में फंस चुके हैं. आपकी यही एक आदत आपकी आजादी छीन लेती है और आप अपनी मर्जी से जीने के बजाय दूसरों के इशारों पर नाचने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: जब किस्मत भी साथ छोड़ दे तो जरूर याद रखें चाणक्य की ये 5 बातें, कठिन से कठिन हालात से निकलने का मिलेगा रास्ता

अपने प्लान्स पहले ही बताकर काम खराब करना

आचार्य चाणक्य का एक बहुत ही साफ और सीधा सा नियम है कि जब तक आपका कोई काम पूरी तरह से पूरा न हो जाए, तब तक आपको उसके बारे में किसी और से चर्चा नहीं करनी चाहिए. अगर आप अपना कोई भी नया काम, पढ़ाई या फिर करियर से जुड़ा बड़ा प्लान काम शुरू होने से पहले ही दूसरों को बता देंगे, तो यही लोग उसमें तरह-तरह की रुकावटें डालने की कोशिश करने लगेंगे. कुछ लोग आपसे जलन के कारण तो कुछ लोग बिना वजह ही आपको डिमोटिवेट करेंगे और कहेंगे कि तुझसे यह नहीं हो पाएगा. इससे आपका हौसला टूट जाएगा और आप उस काम में फेल भी हो सकते हैं.

सामने वाले को अपने से ज्यादा ताकतवर बना देना

चाणक्य नीति के अनुसार जब आप अपने सारे सीक्रेट्स किसी के साथ शेयर कर देते हैं, तो आप उस इंसान को खुद ही अपने से भी ज्यादा ताकतवर बना देते हैं. चाणक्य कहते हैं कि आज जो इंसान आपका बहुत ही अच्छा दोस्त है, कोई नहीं जानता है कि कल भी वह इंसान आपका दोस्त रहेगा या फिर नहीं. अगर फ्यूचर में कभी आपकी उस इंसान से कोई लड़ाई, अनबन या फिर मनमुटाव हो जाए, तो वही इंसान आपकी पुरानी बातों और सीक्रेट्स का इस्तेमाल आपके खिलाफ करने लगेगा. वह इंसान आपकी सीक्रेट बातों का फायदा उठाकर आपको सबके सामने शर्मिंदा कर सकता है या आपकी इमेज खराब कर सकता है.

ये भी पढ़ें: अच्छे लोगों की यही 3 आदतें बन जाती हैं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >