Chanakya Niti: कष्ट और बर्बादी की राह पर ले जाती है ये 5 चीजें, समय रहते बना लें दूरी

Chanakya Niti: अगर आप एक सफल और खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको हर कीमत पर कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. अगर इन चीजों से दूर न रहा जाए तो जिंदगी में कभी खुशी ठहरती नहीं है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए। ये चीजें आपको तकलीफ और बर्बादी की राह पर ले जाते है. केवल यहीं नहीं, इन चीजों की वजह से आप जीवन में कभी तरक्की भी नहीं कर पाते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आलस से बना लें दूरी

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आलस से दूरी बना लेनी चाहिए. आलस एक ऐसी चीज है जो आपको जीवन में कभी भी आगे बढ़ने नहीं देती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

अभिमान

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी इंसान में अभिमान आ जाता है वह कभी भी जीवन में सफल नहीं हो पाता है. अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते है तो आपको समय रहते अभिमान या फिर घमंड का त्याग कर देना है.

लालच

चाणक्य नीति के अनुसार जिस भी इंसान के अंदर लालच की भावना आ जाती है वह जीवन में काफी जल्दी बर्बाद हो जाता है. अगर आपको जीवन में सफलता या फिर ख़ुशी की चाहत है तो आपको जितनी जल्दी हो सके लालच से छुटकारा पा लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: घर पर कभी नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास, आज ही बंद कर दें इन गलतियों को करना

झूठ कहने की आदत

सफलता पाने के लिए आपको झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए. झूठ बोलने से आपको सफलता थोड़ी देर के लिए ही मिल सकती है. अगर आप जीवनभर सफल रहना चाहते हैं तो आपको जितना हो सके झूठ कहने से बचना चाहिए.

दिखावा करने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान को कभी भी किसी भी चीज को लेकर दिखावा नहीं करना चाहिए. जो लोग शांत रहते हैं और दिखावा नहीं करते हैं उन्हें जीवन में सफलता काफी जल्दी मिलती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: गलती से भी किसी के सामने न कह दें ये बातें, एक झटके में जीवन हो जाएगा बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >