Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा

Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली की सफाई के दौरान क्या आप भी अपने कार्पेट को साफ करने के आसान टिप्स ढूंढ रहे हैं? तो इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही कार्पेट को एकदम नया जैसा बनाने का तरीका बताएंगे.

Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली की सफाई अधिकतर घरों में शुरू हो चुकी है. इसमें लोग अपने घर की सफाई के साथ सारे यूजफुल समान की सफाई भी करते हैं जैसे – कपड़ा, मशीन, पर्दा, कार्पेट और भी कई सारे चीजें. घर की सफाई तो हम आसानी से कर लेते हैं, लेकिन इस दौरान कार्पेट को साफ करना बहुत मुश्किल लगता है, क्योंकि इसे साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर या ड्राई क्लीन की जरूरत होती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में कार्पेट को साफ करने का तरीका बताएंगे, जिसे आप बिना वैक्यूम क्लीनर के भी आसानी से घर पर साफ कर सकते हैं. 

कार्पेट की सफाई कैसे करें?

सोफा के नीचे बिछाए जाने वाले कार्पेट की सफाई हम अक्सर करना भूल जाते हैं. ऐसे में इसकी सफाई करने के लिए आप कार्पेट को बालकनी में फैलाएं और झाड़ू या हाथ से धूल और चिपके हुए बाल हटाएं. हल्के हाथों से इसे पटकने से भी जमें हुए धूल निकल जाते हैं.

Carpet Cleaning Tips

कार्पेट से दाग-धब्बे कैसे हटाएं?

कार्पेट के दाग वाले जगह पर आप साबुन वाला पानी लगाएं, फिर इसे कपड़े, ब्रश या स्पंज की मदद से साफ करें. ज्यादा जोर से इसे रगड़े नहीं, क्योंकि इससे कार्पेट फट सकते हैं. 

कार्पेट को सूखाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप कार्पेट को धो रहे हैं, तो इसे धूप वाली जगह पर अच्छे से फैलाकर सुखाएं. इसे आप ज्यादा कड़ी धूप में न रखें, क्योंकि इससे कार्पेट का रंग फीका पड़ सकता हैं. 

कार्पेट को लंबे समय तक नया और साफ कैसे रखें?

कार्पेट की गंदगी को हमेशा झाड़ू या हाथों की मदद से निकालें. इसे हफ्तों में 15 दिन के लगभग धोएं. कार्पेट को धोने के लिए आप साबुन पानी या डिटर्जन्ट का इस्तेमाल करें, इससे धोने के बाद कार्पेट बिल्कुल नया जैसा दिखेगा. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >