Cancer Treatment: अब 100 रुपये में होगा कैंसर का इलाज ! टाटा मेमोरियल ने किया यह दावा

Cancer Treatment: समय के साथ कैंसर दुनियाभर में काफी बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. इस बीमारी के चलते दुनियाभर में सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. कैंसर का इलाज ऐसे तो काफी महंगा होता है। लेकिन, अब इसका इलाज महज 100 रूपए में हो सकता है.

Cancer Treatment: कैंसर एक काफी गंभीर बीमारी है और दुनियाभर में इस बीमारी के चलते सैंकड़ों लोग अपनी जान रोजाना गंवा रहे हैं. इस बीमारी का इलाज वैसे तो काफी महंगा है लेकिन अब इससे पीड़ित मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आयी है. अब इस जानलेवा बीमारी का इलाज महज 100 रुपये में संभव है. चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

टाटा मेमोरियल ने किया दावा

टाटा मेमोरियल ने अपने एक रिसर्च में दावा किया कि, उन्होंने कैंसर की संभावित मेडिसिन ढून्ढ निकाली है. यह दवाई न सिर्फ कैंसर का इलाज कर सकती है बल्कि, इसके सेल्स को एक बार फिर से बढ़ने से भी रोक सकती है. इस दवाई की खासियत है कि इसकी कीमत काफी किफायती होती.

100 रुपये में कैंसर का इलाज

चीन और अमेरिका के बाद भारत कैंसर का तीसरा सबसे बड़ा हब माना जाता है. इलाज महंगा होने की वजह से काफी लोग इसका ट्रीटमेंट नहीं ले पाते थे. लेकिन, टाटा मेमोरियल के दावे के अनुसार अब इसका इलाज महज 100 रुपये में ही संभव हो सकता है.

टाटा ने डेवलप किया कमाल का टैबलेट

टाटा हॉस्पिटल ने डॉक्टर्स ने कैंसर पर काफी गहरा रिसर्च किया और एक ऐसा टैबलेट डेवलप किया जो कैंसर का इलाज करने के साथ ही इसके सेल्स को बढ़ने से भी रोकता है.

इन सभी पर हुआ टेस्ट

रिसर्च को साबित करने के लिए चूहों के अंदर कैंसर सेल्स इंजेक्ट किये गए थे. ऐसा करने की वजह से उनमें ट्यूमर का डेवलपमेंट हुआ था. बाद में रेडिएशन थेरेपी, कीमो थेरेपी और सर्जरी के जरिये उनका ट्रीटमेंट हुआ.

कब मिलेगी मंजूरी?

इसी साल जून और जुलाई महीने के बीच इस दवाई को फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >