हमारी जिंदगी में कोई न कोई ऐसी महिला होती है जिनकी मौजूदगी हमारे जीवन को और भी खूबसूरत बना देती है. फिर चाहे वो मां, बेटी, बहन, पत्नी या दोस्त हो. अगर आप भी ऐसी ही किसी महिला के लिए कुछ खास करना कहते हैं तो आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं. इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप एक प्यारा सा गिफ्ट सेलेक्ट करके अपने जीवन की खास महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जो बजट फ्रेंडली हैं. आप इन गिफ्ट आइटम को 500 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं.
कॉफी मग गिफ्ट में दें
आप कॉफी मग को गिफ्ट में दे सकते हैं. कम बजट में आप बाजार और ऑनलाइन खूबसूरत डिजाइन वाले कॉफी मग को चुनें. आप चाहें तो इसमें कोई कोट वाला कॉफी मग भी दे सकते हैं.
इंडोर प्लांट गिफ्ट में दें
इंडोर प्लांट भी गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि माहौल को भी पॉजिटिव बना देते हैं. छोटे-छोटे गमलों में लगे इंडोर प्लांट देखने में बेहद सुंदर लगते हैं और लंबे समय तक यादगार गिफ्ट के रूप में भी बने रहते हैं.
हेयर एक्सेसरीज गिफ्ट में दें
महिला दिवस के मौके पर हेयर एक्सेसरीज भी एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं. लड़कियों और महिलाओं को अपने बालों को अलग-अलग स्टाइल में सजाना काफी पसंद होता है ऐसे में ये एक्सेसरीज इनके काम आएगा. आप गिफ्ट में हेयर क्लिप्स, स्क्रंचीज, हेयर बैंड, पर्ल क्लचर्स या स्टाइलिश हेयर पिन्स दे सकते हैं. सभी चीजों को आप गिफ्ट बॉक्स में डालकर अच्छे से दें.
परफ्यूम गिफ्ट में दें
आप हल्की और फ्रेश खुशबू वाला परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सके. जब भी वे इसका इस्तेमाल करें तो उन्हें आपकी याद आएगी.
इयररिंग्स गिफ्ट में दें
आप इस मौके पर स्टाइलिश और सुंदर इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं. आप उन्हें खूबसूरत स्टड दे सकते हैं. ये इयररिंग्स किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई
