रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर दिखेगा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन. भाई-बहन की आकृति से लेकर मिनिमल पैटर्न तक, देखें सबसे आसान और खूबसूरत आइडियाज.

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का खूबसूरत जश्न है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर मिठाई खाने और राखी बांधने तक, हर छोटी चीज खास लगती है. वहीं, अगर हाथों पर सुंदर मेहंदी लगी हो तो त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है.

अगर आप इस बार कुछ ऐसा मेहंदी डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design) लगाना चाहती हैं, जो भाई-बहन के रिश्ते को भी खास तरीके से दिखाए, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन आइडिया.

भाई-बहन की तस्वीर वाला मेहंदी डिजाइन

इस रक्षाबंधन पर आप हथेली के बीच भाई-बहन की छोटी-सी आकृति बनवा सकती हैं. इसमें भाई की कलाई पर राखी और बहन के हाथ में पूजा की थाली दिखाई जा सकती है. इसके आसपास फूल, पत्तियां और छोटी बेल बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है. 

PC: Instagram

राखी और हाथों की थाली वाला डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design)

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो राखी, दीया और पूजा की थाली वाला सिंपल डिजाइन चुन सकती हैं. हथेली के एक हिस्से में राखी और दूसरे हिस्से में दीया या कलश बनाया जा सकता है. उंगलियों पर छोटे फूल और डॉट्स लगाने से डिजाइन और भी सुंदर लगेगा. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राखी की तस्वीरें होंगी खास, जब भाई-बहन की फोटो पर होंगे ये मजेदार Captions

भाई-बहन की बॉन्डिंग दिखाने वाली मिनिमल मेहंदी

अगर आपको मॉडर्न और हल्की मेहंदी पसंद है तो मिनिमल डिजाइन ट्राई करें. हाथ की एक उंगली या हथेली के किनारे भाई-बहन को साथ दिखाने वाली छोटी-सी आकृति बनवाई जा सकती है. इसके साथ 'Bhai' और 'Sis' या दोनों के नाम के शुरुआती अक्षर भी लिखे जा सकते हैं. 

PC: Social Media

फूलों और राखी मोटिफ का कॉम्बिनेशन

आप चाहें तो पारंपरिक फूल-पत्तियों वाली मेहंदी में राखी का छोटा मोटिफ जोड़ सकती हैं. हथेली पर गोल फूलों का पैटर्न बनाकर बीच में राखी जैसा डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design) बनाएं. उंगलियों पर बारीक लाइन और डॉट्स रखें. 

PC: Instagram

यह भी पढ़ें: राखी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइन, बहनें जरूर करें ट्राई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >