Bridal Leg Mehndi Design: शादी का मौका हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. शादी में मेहंदी का फंक्शन स्पेशल होता है. इस दिन दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है. अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं और पैरों में लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल में आप मेहंदी डिजाइन आइडियाज को देख सकती हैं.
फुल ब्राइडल मेहंदी
शादी के मौके पर ये ब्राइडल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में घुटनों तक बारीक और भारी पैटर्न बनाया जाता है. इसमें फूल, पत्तियां, बेल, मोर, जाली और मंडला जैसे पैटर्न को खूबसूरती से बनाया जाता है. फुल मेहंदी डिजाइन में समय जरूर ज्यादा लगता है लेकिन ये देखने में बहुत सुंदर लगती है.
सिंपल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको पैरों में ज्यादा भरे-भरे डिजाइन नहीं पसंद है तो आप ये सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के डिजाइन में हल्के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बहुत ही एलिगेंट लगते हैं. इसमें पतली बेल, छोटे फूल, डॉट्स या एंकलेट स्टाइल में डिजाइन बनाए जाते हैं. बीच में आप खूबसूरत मंडला डिजाइन को बना सकती हैं.
फ्लोरल पैटर्न मेहंदी
आप फ्लोरल पैटर्न मेहंदी को बना सकती हैं. इस डिजाइन में आप छोटे-बड़े फूल के पैटर्न को बनाएं. फ्लोरल मेहंदी की खास बात ये है कि इसे आप हैवी या सिंपल दोनों तरह से बनवा सकती हैं. अगर आप मिनिमल लुक चाहती है, तो छोटे फूलों और पतली बेलों के साथ क्लीन डिजाइन को बनाएं. ये देखने में बहुत प्यारा लगता है. हैवी ब्राइडल लुक के लिए बड़े-बड़े फूल और बारीक पैटर्न को आप ट्राई कर सकती हैं.
नेट और बेल पैटर्न
दुल्हन के पैरों के लिए नेट और बेल पैटर्न मेहंदी बहुत ही खूबसूरत, एलिगेंट और रॉयल लुक देती है. इस तरह के डिजाइन में बारीक जाली के साथ-साथ फूलों और पत्तियों की बेल बनाई जाती है जो पैरों को बेहद आकर्षक लुक देती है.
यह भी पढ़े : Valentine Day Mehndi Design 2026: वैलेंटाइन डे पर इन यूनिक डिजाइन्स से करें प्यार का इजहार,देखें लेटेस्ट फोटो
यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
