Bookshelf Design Ideas: अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो घर में एक सुंदर बुकशेल्फ जरूर होना चाहिए. आजकल बुकशेल्फ कई तरह के डिजाइन में बनवाए जा सकते हैं. आप कमरे की जगह और अपनी पसंद के हिसाब से इसका डिजाइन चुन सकती हैं.
लैडर बुकशेल्फ डिजाइन
लैडर बुकशेल्फ सीढ़ी जैसा दिखता है और कमरे को अलग लुक देता है. इसमें नीचे की शेल्फ बड़ी और ऊपर की शेल्फ छोटी रखी जाती है. किताबों के साथ छोटे पौधे और सजावट का सामान भी रखा जा सकता है.
राउंड बुकशेल्फ डिजाइन
गोल आकार वाला राउंड बुकशेल्फ देखने में काफी अलग और सुंदर लगता है. इसमें किताबों के साथ छोटे पौधे, फोटो फ्रेम और शोपीस भी रख सकती हैं. इसे लिविंग रूम, स्टडी रूम या रीडिंग कॉर्नर में लगवा सकती हैं.
कॉर्नर बुकशेल्फ डिजाइन
घर का कोई कोना खाली पड़ा है, तो वहां कॉर्नर बुकशेल्फ बनवा सकती हैं. इससे खाली जगह का अच्छा इस्तेमाल होगा और किताबों के लिए भी अलग जगह मिल जाएगी. छोटे कमरे के लिए यह डिजाइन अच्छा रहेगा.
ट्री बुकशेल्फ डिजाइन
अगर आप घर में कुछ अलग बनवाना चाहती हैं, तो ट्री बुकशेल्फ ट्राई कर सकती हैं. इसमें दीवार पर पेड़ की डालियों जैसा डिजाइन बनाकर छोटी-छोटी शेल्फ तैयार की जाती हैं. किताबों के साथ फोटो फ्रेम और छोटे पौधे रख सकती हैं. बच्चों के कमरे या पढ़ने की जगह के लिए यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा.
बुकशेल्फ बनवाते समय रखें ध्यान
बुकशेल्फ का साइज कमरे की जगह और किताबों की संख्या के हिसाब से चुनें. ऐसा डिजाइन बनवाएं जिसमें किताबें आसानी से रखी और निकाली जा सकें. किताबों के साथ थोड़ी सजावट रखने से बुकशेल्फ और भी सुंदर लगेगा.
यह भी पढ़ें: छोटे बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना कमरा लगेगा और भी छोटा और घुटा-घुटा
