इस गर्मी ट्राई करें काले अंगूर का टेस्टी लेमोनेड, निकिता ने बताई रेसिपी

Black Grapes Lemonade: अगर आप अपने समर ड्रिंक्स मेन्यू में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो काले अंगूर का लेमोनेड जरूर बनाएं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Black Grapes Lemonade: गर्मी के मौसम में नींबू पानी या शिकंजी के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो काले अंगूर का लेमोनेड बना सकते हैं. ये ड्रिंक अपने गहरे रंग की वजह से देखने में बेहद आकर्षक लगती है और इसका खट्टा-मीठा स्वाद बहुत रिफ्रेशिंग होता है. इस लेमोनेड को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. काले अंगूर का लेमोनेड बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर निकिता मिठाईवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nikiiceipe पर शेयर की है. 

काले अंगूर का लेमोनेड बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • 1 कप काले अंगूर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 5-6 पुदीने की पत्तियां
  • आधा नींबू का रस
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक 
  • 8-9 बर्फ के टुकड़े
  • 3 नींबू के स्लाइस
  • 5-6 पुदीने की पत्तियां (गिलास में डालने के लिए)
  • 200 ml सोडा वॉटर

काले अंगूर का लेमोनेड को कैसे तैयार करें? 

  • काले अंगूर लेमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले आप काले अंगूर को मिक्सर जार में डाल दें. 
  • अब इसमें आप चाट मसाला, काला नमक, जीरा पाउडर, नींबू का रस और पुदीना के पत्ते डालकर अच्छे से बारीक पीस लें. 
  • अब आप एक प्लेट में थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और नमक को एक साथ मिक्स कर लें. अब गिलास के रिम के चारों तरफ नींबू का रस लगाएं. इसे तैयार नमक और लाल मिर्च पाउडर से कोट कर लें.
  • फिर गिलास में आप बर्फ के टुकड़ों को डाल दें. इसके बाद पुदीना के पत्ते और नींबू के स्लाइस को डाल दें. 
  • अब काले अंगूर की प्यूरी से गिलास को आधा भर लें. इसके ऊपर सोडा वॉटर डाल दें. इस तरह से आसानी से आप काले अंगूर का लेमोनेड बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >