आंसर शीट पढ़ते ही बेहोश हुआ टीचर, पास होने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़

Bizarre News: सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट का आंसर शीट काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस शीट में कुछ ऐसा था जिसे पढ़कर टीचर के भी होश उड़ गए.

Bizarre News: आये दिन सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स द्वारा लिखे गए कुछ आंसर शीट्स वायरल होते हैं. इनके वायरल होने के पीछे मुख्य तौर पर कारण इनमें लिखा हुआ अतरंगी और आउट ऑफ़ दी बॉक्स जवाब हो सकता है. हाल ही में स्टूडेंट द्वारा लिखा गया एक ऐसा आंसर शीट सामने आया है जिसे पढ़ने के बाद टीचर तक के होश उड़ गए. आंसर शीट में टीचर को कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर उसने उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया. शेयर किये जाने के बाद यह आंसर शीट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल होने लगा. आपको बता दें इस आंसर शीट में छात्र ने पास होने के लिए जवाब नहीं लिखे थे. आंसर शीट मिलने के बाद स्टूडेंट ने उसमें सिर्फ सवालों को लिखकर छोड़ दिया था. लेकिन, बाद में उसने उस कॉपी में एक खास मंत्र लिखा. जब टीचर ने कॉपी चेक किया तो इस मंत्र को पढ़कर उसके होश उड़ गए. उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि परीक्षा में पास होने के लिए इस छात्र ने मंत्र का सहारा लिया है.

मंत्र पढ़कर आ जाएगी हंसी

आज तक आपने कई तरह के आंसर शीट देखे होंगे. स्टूडेंट्स अक्सर परीक्षा में पास होने के लिए कई तरह के तरकीब और आंसर लिखते हैं. लेकिन, आज जिस शीट की हम बात कर रहे हैं उसमें छात्र ने पास होने के लिए जवाब की जगह पर मंत्र लिखकर रखा था. आपने अपने जीवन में कई तरह एक मंत्र पढ़े होंगे लेकिन, इस शीट में एक ऐसा मंत्र लिखा हुआ था जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी. इस छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा था “चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेंगे पास”. आंसर पढ़ते ही टीचर ने क्रॉस लगाकर जीरो मार्क्स दे डाला.

कॉपी के बीच में छुपाया नोट

यह छात्र अभी भी नहीं रुका, मंत्र लिखने के बाद इसने कॉपी के बीच में दो सौ रुपये के नोट भी रखे थे. उसने इन नोटों को भी बिलकुल अलग तरीके से छुपाया था. उसने इन नोटों को इस तरह से छुपाया था कि कोई भी आसानी से इसे बाहर नहीं निकाल सकता था.

Also Read: Bizarre News: दूसरों का छोड़ा खाना खाकर इस आदमी ने बचाये लाखों रुपये, पहले कभी नहीं देखा ऐसा जुगाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >