घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल आलू भुजिया, पूरी-पराठे के साथ लगेगा लाजवाब

Bihari Style Aloo Bhujia: आलू से तैयार करना चाहते हैं मजेदार डिश तो बनाएं बिहारी स्टाइल आलू भुजिया. ये सिंपल सी रेसिपी आपका दिल जीत लेगी. आइए जानते हैं आलू भुजिया को तैयार करने का तरीका.

Bihari Style Aloo Bhujia: सुबह नाश्ते में रोटी और पराठे के साथ आपका सब्जी बनाने का मन नहीं है तो आप आलू भुजिया बना सकते हैं. आप बिहारी स्टाइल आलू भुजिया को ट्राई करें. इसे बनाना आसान है आधे घंटे में तैयार हो जाती है. आप इसे लंच में चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 4
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 1 
  • हरी मिर्च- 1
  • प्याज- 1 पतला कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

बिहारी स्टाइल आलू भुजिया को कैसे तैयार करें?

  • बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छीलकर पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. आलू को आप 2-3 बार पानी से धो लें. 
  • बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए आपको सरसों तेल की जरूरत पड़ेगी. कड़ाही को गर्म करें सरसों का तेल डालें और इसे हल्का धुआं उठने तक गर्म कर लें. 
  • अब आप तेल में जीरा और राई डालें. राई और जीरा जब चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च डाल दें. फिर हरी मिर्च और प्याज डालें. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • इसके बाद कटे हुए आलू को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. नमक मिलाएं और इसे ढक दें. बीच बीच में ढक्कन हटाकर चलाते रहें. 
  • अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को अच्छे से पका लें. 
  • जब सारे मसाले पक जाएं तो ढक्कन हटाकर तेज आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें जिससे ये हल्के क्रिस्पी हो जाएंगे.  

स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स 

स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें लहसुन और काली मिर्च का पेस्ट डाल सकते हैं. इसके लिए आप 4-5 लहसुन की कलियां और 1 चम्मच काली मिर्च को लें. पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसे आप कड़ाही में डाल दें और अच्छे से बाकी मसालों के साथ पका लें. 

यह भी पढ़ें: Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: Pitha Recipe: झटपट तैयार करें पारंपरिक बिहारी पिठा, स्वाद और मिठास दोनों भरपूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >